Toxic Movie Trailer Release Date: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदारी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी फिल्म टॉक्सिक को लकरे चर्चाओं में हैं. दरअसल हाल ही में फिल्म का टीजर मेकर्स ने रिलीज किया. जिसमें खून-खराबा और मारधाड़ से देखने को मिल रही है. डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म के टीजर में यश का खतरनाक लुक सच में देखने लायक है.
Yash New Movie: Toxic Film के टीजर में क्या है खास

ये पूरा टीजर वीडियो 1 मिनट 55 सेकेंड का है, जिसकी शुरुआत बैकग्राउंड में किसी आदमी की आवाज से होती है, जो यश को समझाता है कि इस बार जंग अलग है. सबसे टकराना भाड़ी पड़ेगा, जिद छोड़ दो, छोड़ दो राया… इट्स ओवर. बता दें कि फिल्म में यश के किरदार का नाम राया है. इसके बाद टॉक्सिक के टीजर में यश की जबरदस्त एंट्री दिखाई गई हैं. वहीं उनका लुक काफी खौफनाक और डैशिंग लग रहा है और उनकी डायलॉगबाजी भी जोरदार है. यश कहते हैं कि अभी ओवर नहीं हुआ है, जब मैं कहता हूं तब ओवर होता है.
Toxic Movie Trailer Release Date: कब होगा टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज

लेकिन टीजर के आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इतनी बढ़ गई है कि लोग अब ये पूछ रहे हैं कि आखिर इसका ट्रेलर कब तक आएगा? और ऐसा हो भी क्या ना आखिर इतने इंटेंस एक्शन और दमदार खून खराबे के पीछे की असली कहानी क्या है, ये तो हर कोई जानना चाहेगा. तो आपको बता दें कि वैसे तो इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नही हुई है, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि मार्च 2026 के पहले हफ्ते में ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है.
Geetu Mohandas Director: क्या है Toxic का बजट

सुपरस्टार यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं. वहीं आपको बता दें कि फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण और यश हैं, मूवी को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया गया है. इसी के साथ मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो इसका बजट 600 करोड़ का है.
Read More: Rajpal Yadav की आखों में आए आंसू, जेल से निकलने के बाद भतीजी की शादी में पहुंचे एक्टर


Download Android App
Download iOS App




