Rajpal Yadav Viral Video: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव अपनी पर्सनल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव का सामना कर रहे हैं. हालांकि जेल से रिहा होने के बाद वो शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए. जश्न के माहौल में राजपाल यादव ने जेल की कड़वीं यादें भुलाकर भतीजी की शादी में रौनक जमाई. शादी वाले घर में उन्होंने कभी ठुमके लगाए, तो कभी मेहमानों के लिए रोटी बनाकर सबको चौंकाया. लेकिन इसी बीच अब उनका एक ऐसा वीडियो शाहजहांपुर से सामने आया है, जिसने सबको इमोशनल कर दिया है.
Rajpal Yadav Niece Wedding: राजपाल भतीजी की शादी में हुए इमोशनल
View this post on Instagram
दरअसल जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें राजपाल अपनी भतीजी की विदाई में भावुक होते दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि राजपाल यादव वो कलाकार हैं, जो अपने कैरेक्टर्स के जरिए लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं. भतीजी की शादी में भी वो सबके चेहरे पर खुशियां लाते दिखे.
उन्हें देखकर कहीं से भी नहीं लगा कि वो किसी परेशानी में हैं. पर हां शादी में एक पल ऐसा आया, जब वो अपने आंसू नहीं रोक पाए और वो लम्हा विदाई का था, जब उनकी भतीजी की विदाई हो रही थी, तब इसी दौरान राजपाल अपने आंसू नहीं रोक पाए और वो रो पड़े. वहीं उनकी भतीजी भी अपने चाचा के गले लगकर खूब रोई. इन भावुक पलों में एक्टर ने खुद को संभाला और भतीजी को आशीर्वाद देकर ससुराल भेजा.
Rajpal Yadav News: राजपाल ने सबको किया भावुक

राजपाल यादव की आंखों में आंसू देखकर शादी में मौजूद और भी जितने लोग थे, वो भी इमोशनल दिखाई दिए. इसके बाद जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही फैन्स भी इमोशनल हो गए. फैन्स का कहना है कि राजपाल सच में एक फैमिली मैन हैं, जिनको रिश्तों की कद्र है. एक्टर ने जिस तरह शादी के कामों में हाथ बंटाया है, वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
Rajpal Yadav Viral Video: क्यों हुआ राजपाल पर केस

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2012 में राजपाल यादव की फिल्म ‘अता पता लापता’ रिलीज हुई थी, जिसे बनाने के लिए उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. इसके बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और एक्टर ने बिजनेसमैन को उसका कर्ज नहीं चुकाया. जिस वजह से 5 करोड़ का कर्ज अब 9 करोड़ का हो चुका है. कई सालों तक इंतजार करने के बाद कंपनी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था. 12 दिन जेल में गुजारने के बाद वो जमानत पर रिहा हो गए. और अब उनके केस की अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है.
Read More: Ranveer Singh को अमेरिका से मिली मारने की धमकी, जानें कौन है इसके पीछे का असली मास्टरमाइंड


Download Android App
Download iOS App




