तेजस्वी यादव कितने मैच खेले थे? भारत-पाकिस्तान मैच के बीच JDU नेता ने पूछ लिया बड़ा सवाल

Summary :

India vs Pak Match:  भारत पाकिस्तान मैच को लेकर इस समय सियासी घमासान मचा हुआ है। एक तरफ विपक्ष इसे पहलगाम में मारे गए भारतीयों का अपमान बता रहा है, तो वहीं सरकार का इसे मजबूरी बता रही है। बता दें आज रविवार को यह मैच दुबई में होने वाला है। इसी कड़ी में अब राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को भी घसीट लिया गया है। जेडीयू नेता ने क्रिकेट पर बोलते हुए तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। जेडीयू नेता नीरत कुमार ने तेजस्वी यादव के क्रिकेट करियर पर सवाल उठाए हैं। Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने…

India vs Pak Match:  भारत पाकिस्तान मैच को लेकर इस समय सियासी घमासान मचा हुआ है। एक तरफ विपक्ष इसे पहलगाम में मारे गए भारतीयों का अपमान बता रहा है, तो वहीं सरकार का इसे मजबूरी बता रही है। बता दें आज रविवार को यह मैच दुबई में होने वाला है। इसी कड़ी में अब राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को भी घसीट लिया गया है। जेडीयू नेता ने क्रिकेट पर बोलते हुए तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। जेडीयू नेता नीरत कुमार ने तेजस्वी यादव के क्रिकेट करियर पर सवाल उठाए हैं।

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कितने मैच खेले?

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, अगर भारत-पाकिस्तान मैच हो रहा है तो इसमें दिक्कत क्या है? इसमें राजनीति क्यों हो रही है? भारत एक शांतिपूर्ण देश है। उन्होंने यह भी पूछा, क्या खेलों में भी विवाद होता है?

India vs Pak Match
Tejashwi Yadav

नीरज कुमार ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर उठे विवाद के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ओवैसी जी अगर खेल पर ही सवाल उठाना है तो तेजस्वी यादव पर उठाइए कि तेजस्वी यादव ने कितने मैच खेले? कैसे खेले। आप ढोल बजाकर सहयोगी बनने जा रहे हैं। वहीं सवाल पूछिए।

Asaduddin Owaisi: पहलगाम अटैक पर बोले ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच की आलोचना की है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान में इतनी ताकत नहीं कि वह हमारे 26 लोगों का धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दे। आपकी ताकत नहीं कि आप उस पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच न खेलें।

India vs Pak Match: ओवैसी ने भी किया विरोध

ओवैसी ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा कि आपने कब कहा था कि खून और पानी साथ-साथ नहीं चल सकते। बातचीत और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते। इस मैच से BCCI को कितनी कमाई होगी, 2 हज़ार करोड़ – 3 हज़ार करोड़। क्या ये हमारे देश के 26 नागरिकों की जान की कीमत है या फिर पैसों की क़ीमत है।

ये भी पढ़ें- ‘हमारे आंसू अभी सूखे नहीं’, India vs Pak मैच पर बोले पहलगाम हमले के पीड़ित परिवार

Neha Singh