Rahul Gandhi Punjab Visit: बाढ़ के बाद पटरी पर लौट रहा जनजीवन, राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा

Rahul Gandhi Punjab Visit

Rahul Gandhi Punjab Visit: पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच स्थिति का जायजा लेने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को गुरदासपुर जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे और पीड़ितों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान वे बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन भी करेंगे। राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।

Rahul Gandhi Punjab visit

Rahul Gandhi Punjab visit
Rahul Gandhi Punjab visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य बड़े नेता भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं। इन दौरों में नुकसान का जायजा लेना और प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए योजनाएं बनाना रहा है। राहुल गांधी का यह दौरा भी इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

Flood in Punjab

पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश और नदियों के उफान से राज्य के 13 जिलों के 1,400 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, वहीं लाखों हेक्टेयर फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।

PM Modi Punjab visit

PM Modi Punjab visit
PM Modi Punjab visit

इससे पहले, PM मोदी ने भी पंजाब का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण के बाद गुरदासपुर में समीक्षा बैठक की और 1,600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का ऐलान किया। यह राशि राज्य को पहले से उपलब्ध 12 हजार करोड़ रुपए के अतिरिक्त होगी। साथ ही उन्होंने SDRF की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी करने और पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राशि देने की घोषणा की।

ALSO READ:  Punjab floods: लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित, पंजाब सरकार ने जल्द मुआवजा राशि देने का किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।