बिहार के नालंदा जिले में जेडीयू नेता बाबर मलिक के भाई अकबर मलिक के ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा है। अवैध हथियार तस्करी की सूचना पर यह कार्रवाई हुई, जिसमें अकबर मलिक फरार है। पुलिस टीम ने बैगनाबाद मोहल्ले में छापेमारी की और अब उसकी गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।
बिहार के नालंदा जिले में हथियार तस्करी को लेकर एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने जेडीयू नेता बाबर मलिक के भाई और जमीन कारोबारी अकबर मलिक के ठिकानों पर छापा मारा है। यह छापेमारी बिहार थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ले में हुई। अवैध हथियार की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। एसपी भारत सोनी के नेतृत्व में सदर डीएसपी, लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी समेत तीन थानों की पुलिस टीम ने एक साथ यह छापा मारा। फिलहाल आरोपी अकबर मलिक फरार है।
अवैध हथियार का कारोबार
पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि अकबर मलिक न केवल अवैध हथियारों का इस्तेमाल करता है बल्कि उनकी खरीद-बिक्री में भी संलिप्त है। इसी इनपुट के आधार पर बिहार थाना, लहेरी थाना और दीपनगर थाना की संयुक्त टीम ने सुबह 8 बजे से छापेमारी शुरू की। एसपी भारत सोनी ने मीडिया को जानकारी दी कि रेड पूरी होने के बाद जब्त सामान और बरामद साक्ष्यों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
राजनीतिक कनेक्शन भी आया सामने
अकबर मलिक के भाई बाबर मलिक जेडीयू से जुड़े नेता हैं, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है। हालांकि अब तक की कार्रवाई पूरी तरह पुलिस इनपुट और पूर्व अपराध रिकॉर्ड के आधार पर की जा रही है। इससे पहले भी अकबर मलिक पर हथियार तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हो चुके हैं और वह जेल भी जा चुका है।
Gurugram Police station में महिला वकील के साथ गलत काम, Delhi में Zero FIR दर्ज
फरार है आरोपी, पुलिस कर रही तलाश
छापेमारी के दौरान अकबर मलिक घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस का मानना है कि उसे रेड की भनक पहले ही लग गई थी। अब नालंदा पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बैगनाबाद मोहल्ले में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और छापेमारी जारी है।


Download Android App
Download iOS App



