Kaimur Road Accident: स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे, 3 की दर्दनाक मौत

Summary :

Kaimur Road Accident: बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरा के पास एनएच-19 पर घटित हुई। बताया जा रहा है कि रोहतास जिले से उत्तर प्रदेश जा रही तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार…

Kaimur Road Accident: बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरा के पास एनएच-19 पर घटित हुई। बताया जा रहा है कि रोहतास जिले से उत्तर प्रदेश जा रही तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

Kaimur Road Accident: स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए

Kaimur Road Accident
Kaimur Road Accident

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। इस दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही एनएचएआई की टीम और दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह वाहन से घायलों को बाहर निकाला गया।

Kaimur News: अस्पताल में रेफर किया

Kaimur Road Accident
Kaimur Road Accident

इसके बाद सभी को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। मृतकों की पहचान झारखंड के मुस्लिम अंसारी, रोहतास जिले के नेकरा गांव निवासी जफर अली अंसारी के पुत्र मुन्ना अंसारी और उमर अंसारी की पत्नी रजिया खातून के रूप में हुई है।

Bihar News Today: चार की हालत गंभीर

दुर्गावती थाना के सब इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मृतकों के रिश्तेदारों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी लोग सासाराम थाना क्षेत्र के नेकरा गांव से उत्तर प्रदेश जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। चिकित्सकों के मुताबिक घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ: Bihar Voter List 2025: बिहार में SIR के बाद जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट, जानें कैसे कर सकते हैं चेक?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।