सुलतानगंज: अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने सुलतानगंज में सरकार द्वारा एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा का स्वागत किया है, तथा कहा कि तीर्थ स्थल के रूप में सुलतानगंज को विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने स्थानीय विधयाक प्रो. ललित मंडल पर झूठा श्रेय लूटने का आरोप लगते हुए कहा कि विधायक जी का यह आचरण विकास की बाट जोह रही सुलतानगंज की जनता का मुहं चिढाने जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार हांफती हुई नज़र आ रही है।
विकास की बातों से कोसों दूर स्थानीय विधायक ने सुलतानगंज की जनता को सिर्फ झूठे आश्वासनों के मकडजाल में उलझा कर रख दिया है। प्रखंड के सभी कार्यालय भ्रष्ट अधिकारियों-नेताओं-दलालों के चंगुल में फंस चुके हैं। जनोपयोगी योजनाओं का लाभ सही लोगों के बीच नहीं पहुँच पा रहा है। सर्वत्र लूट मची हुई है, सरकार के सुशासन का वादा तार तार होकर रह गया है। विधायक जी को अगर सही मायने में सुलतानगंज के विकास की चिंता है, तो इसे अविलम्ब अनुमण्डल बनवाने की घोषणा करवाएं।


Download Android App
Download iOS App



