बिहार में ऐसे कहने को तो शराबबंदी है, लेकिन प्रतिदिन किसी न किसी जगह से शराब बरामद की खबरें सामने आती रहती हैं। इस बीच प्रदेश के मुजफ्फरपुर से मॉल से शराब बरामद की खबर आई है।
यह भी पढ़ें- NCP नेता जितेंद्र आव्हाड के बिगड़े बोल, कहा- राम खाता था मांस
बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमलीचट्टी स्थित एक मॉल में अवैध शराब की खेप छिपाई गई है। इसी सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर मॉल में छापेमारी की गई। टीम ने सभी फ्लोर पर छानबीन की।इसी दौरान ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम से टीम ने अवैध शराब बरामद किया।
मैनेजर से की जा रही पूछताछ
पुलिस ने मॉल के मैनेजर अविनाश गुप्ता को मौके से हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उत्पाद विभाग के प्रभारी एसपी कुमार अभिनव ने बताया कि एक मॉल से शराब बरामद हुई है। मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कोई ग्राहक यहां शराब छोड़कर गया या किसी कर्मचारी ने यहां शराब रखी थी। इस घटना के बाद इलाके में लोग हतप्रभ हैं। पुलिस जांच कर रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



