केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का दावा, बिहार में NDA जीतेगी 225 से अधिक सीटें

Summary :

एनडीए की सरकार बनेगी बिहार में, चिराग पासवान ने जताया विश्वास

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में विधानसभा चुनावों में एनडीए की सरकार बनने पर भरोसा जताया और कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन 225 से ज़्यादा सीटें जीतेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि NDA टूटेगा नहीं, चुनाव में एक बात तो तय है कि बिहार के पांच घटक दल आगामी बिहार विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की मज़बूत सरकार बनने जा रही है। NDA 225 से ज़्यादा सीटें जीतकर बिहार में सरकार बनाएंगे।

 बिहार में विधानसभा सीटों की संख्या

बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं। बिहार में एनडीए सरकार का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। जिसमें जेडी-यू, बीजेपी, हम, एलजेपी (रामविलास) और आरएलएसपी शामिल हैं। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने BPSC परीक्षा विरोध पर भी बयान दिया और कहा कि हमने लाठीचार्ज का कभी समर्थन नहीं किया। छात्रों की मांगों को सुना जाना चाहिए और पूरा किया जाना चाहिए। छात्रों पर लाठीचार्ज करना सही नहीं है। छात्रों की मांगो को सुनने के लिए औऱ बातचीत के लिए दरवाज़े हमेशा खुले रहने चाहिए।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।