बेगूसराय में JDU नेता नीलेश कुमार की हत्या, 6 बदमाशों ने घर में घुसकर सोते हुए नेता पर बरसाईं गोलियां

Summary :

Nilesh Kumar Murder: बिहार में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। यहां सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। यह मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीर नगर गांव का है। यहां 9 दिसंबर, मंगलवार की देर रात कुछ बदमाश निलेश कुमार के घर में घुसे, बिना कुछ बोले उन्होंने सोए हुए अवस्था में नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप और गांव में दहशत का माहौल फैल गया है। JDU Leader Murder Case: सोते समय बदमाशों ने बरसाई गोलियां परिजनों के…

Nilesh Kumar Murder: बिहार में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। यहां सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। यह मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीर नगर गांव का है। यहां 9 दिसंबर, मंगलवार की देर रात कुछ बदमाश निलेश कुमार के घर में घुसे, बिना कुछ बोले उन्होंने सोए हुए अवस्था में नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप और गांव में दहशत का माहौल फैल गया है।

JDU Leader Murder Case: सोते समय बदमाशों ने बरसाई गोलियां

Nilesh Kumar Murder
JDU Leader Murder Case(Image- Social Media)

परिजनों के मुताबिक, नीलेश कुमार रोज की तरह खाना खाने के बाद बथान (पालतू पशुओं के रहने की जगह) सोने चले गए थे। रात के अंधेरे में करीब 6 से 9 हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और बिना कुछ बोले उन्होंने नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां उनकी छाती, गर्दन और आंख के पास लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही परिवार और गांव वाले भागते हुए वहां पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो चुके थे। परिवार का कहना है कि नीलेश कुमार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इसके बाद भी उनके साथ इतनी क्रूर वारदात को अंजाम दिया गया।

Begusarai Murder Case News: पुराने जमीन विवाद की आशंका

Nilesh Kumar Murder
Begusarai Murder Case News (Image- Social Media)

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है, जो बारीकी से सबूत जुटा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों से पुराने जमीन विवाद की बात सामने आई है।

जमीन विवाद को लेकर मामला भी दर्ज हुआ था। इस बीच, पुलिस ने दावा किया है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, घटना को लेकर कई तरह की चर्चा भी है।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक! वैशाली में बस और ऑटो की भीषण टक्कर, 3 मौत; 7 से अधिक घायल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।