Nishant Bihar CM Speculation: बिहार में हर दूसरे दिन अलग ही लेवल की राजनीति देखने को मिलती है। मौजूदा समय में सीएम फेस को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है. सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जाने का मन बना लिए हैं तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल कि राज्य की सत्ता और मुखिया कौन होगा? किसे मिलेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी? हालांकि, इन सबके बीच नीतीश कुमार के चहिते और मोकामा से बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री निशांत कुमार ही बनेंगे।
Nishant Bihar CM Speculation: निशांत को बताया बिहार का अगला सीएम?
सस्पेंस खत्म! Nishant होंगे बिहार के अगले सीएम? Nitish Kumar के चहिते नेता ने तोड़ी चुप्पी #nitish_kumar #NISHANTKUMAR #anantsingh #biharcmnews pic.twitter.com/IvAuVu7rLQ
— Punjab Kesari (@PunjabKesariCom) March 16, 2026
पत्रकारों से बातचीत के दौरान, अनंत सिंह से जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बारे में पूछा गया, तो अनंत सिंह ने कहा कि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। जब उनसे अगले मुख्यमंत्री के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए इच्छा जताई कि नीतीश कुमार के बेटे, निशांत कुमार, बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनें। अनंत सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक महकमे में अलग ही सरगर्मी बढ़ गई है।
Bihar News Today: नीतीश के बाद किसके पाले में सीएम कुर्सी?

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई हैं। पार्टी के अंदरूनी रिपोर्ट्स के मुताबिक़, नीतीश के चहेते नेताओं में निशांत का नाम भी सामने आया है। हालांकि, अभी कुछ साफ़ नहीं हुआ है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सीएम उम्मीदवार का फैसला बीजेपी कर सकती है। वहीं निशांत का समर्थन कई वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से मिलने की संभावना है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह समर्थन बना रहा, तो निशांत ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने की राह में सबसे आगे होंगे।
यह भी पढ़ें: अब चुनाव नहीं लड़ेंगे बाहुबली अनंत सिंह! मीडिया से बातचीत के दौरान ये क्या बोल गए मोकामा विधायक?


Download Android App
Download iOS App




