JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, NDA के नेताओं ने दी बधाई

Summary :

Nishant Kumar Joined JDU: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जनता दल (यूनाइटेड) में आधिकारिक रूप से शामिल होने पर पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर जदयू कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटी और इसे पार्टी के लिए अहम क्षण बताया। ‘पिता की तरह ही लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश…’- निशांत कुमार JDU की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि आज मेने JDU की सदस्यता ले ली है। मेरे पिता जी ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है, मैं उनके फैसले को स्वीकार करता…

Nishant Kumar Joined JDU: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जनता दल (यूनाइटेड) में आधिकारिक रूप से शामिल होने पर पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर जदयू कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटी और इसे पार्टी के लिए अहम क्षण बताया।

‘पिता की तरह ही लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश…’- निशांत कुमार

Nishant Kumar Joined JDU
Nishant Kumar Joined JDU (Image- Social Media)

JDU की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि आज मेने JDU की सदस्यता ले ली है। मेरे पिता जी ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है, मैं उनके फैसले को स्वीकार करता हूं, आदर करता हूं। पार्टी के लोगों ने आज जो फैसला लिया और मुझे पार्टी में शामिल कराया है, मैं जनता और पार्टी के सदस्यों के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

मेरे पिता नीतीश कुमार ने जिस तरह 20 सालों तक बिहार के लोगों की सेवा की है, वैसे ही मैं भी लोगों के दिल में जगह बनाने की कोशिश करूंगा। इस मौके पर निशांत कुमार ने JDU के नेताओं का अभिवादन किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ मंत्रियों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के लिए यह सही समय- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के लिए यह सही समय है। नीतीश कुमार बिहार के ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने लगभग दो दशकों तक असरदार नेतृत्व के साथ राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया। आज भी नीतीश कुमार खुद फैसले लेते हैं और सही समय पर लेते हैं। निशांत कुमार के लिए जदयू के वोट बैंक की मांग है कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। मेरा मानना है कि यह सही समय है कि उनकी सियासी पारी की शुरुआत हो।

पार्टी को मिलेगी मजबूती- मनीष वर्मा

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने कहा कि निशांत कुमार का पार्टी में शामिल होना तय है और इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि निशांत के आने से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और पार्टी का जनाधार भी बढ़ेगा।

जदयू सांसद संजय झा ने कहा कि निशांत कुमार भविष्य में क्या भूमिका निभाएंगे, यह आने वाले समय में पार्टी नेतृत्व तय करेगा। फिलहाल उनका पार्टी में शामिल होना महत्वपूर्ण कदम है।

निशांत कुमार JDU में शामिल, नेताओं ने इसे बताया सही कदम

वहीं, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरोसा दिलाया है कि वह बिहार में ही रहेंगे और पार्टी व सरकार उनके मार्गदर्शन में ही काम करती रहेगी। पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने की मांग की थी।

जदयू नेता सुभाष चंद्रा ने बताया कि निशांत कुमार के विचारों और नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। वहीं जदयू नेता अजय कुमार पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय नेता हैं और बिहार के हित में उनके सभी फैसले सही होते हैं। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार का पार्टी में शामिल होना समाज और राज्य के हित में सही कदम साबित होगा। अजय पटेल ने बताया कि निशांत रविवार को जदयू में शामिल होंगे, जिससे संगठन और मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें: बिहार के अगले CM होंगे सम्राट चौधरी! अमित शाह ने मीटिंग के लिए बुलाया दिल्ली, सियासी गलियारों में तेज हुई हलचल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।