Anurag Dobhal के जान देने की कोशिश पर Elvish और Aly Goni का फुटा गुस्सा, इन इन्फ्लुएंसर्स ने भी लगाई क्लास

Summary :

Influencer Reactions On Anurag Dobhal Suicide Attempt: बिग बॉस सीजन 17 से पॉपुलैरिटी पाने वाले यूट्यूबर UK07 Rider उर्फ अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने बीती रात को सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसके बाद से हर तरफ उनको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई. दरअसल गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जान देने की कोशिश की थी. अनुराग डोभाल को माइनर इंजरी हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि फिलहाल अब वो ठीक हैं, लेकिन उनकी इस हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां तक कि सोशल मीडिया पर…

Influencer Reactions On Anurag Dobhal Suicide Attempt: बिग बॉस सीजन 17 से पॉपुलैरिटी पाने वाले यूट्यूबर UK07 Rider उर्फ अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने बीती रात को सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसके बाद से हर तरफ उनको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई.

Influencer Reactions On Anurag Dobhal Suicide Attempt
Influencer Reactions On Anurag Dobhal Suicide Attempt (Source: Social Media)

दरअसल गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जान देने की कोशिश की थी. अनुराग डोभाल को माइनर इंजरी हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि फिलहाल अब वो ठीक हैं, लेकिन उनकी इस हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां तक कि सोशल मीडिया पर टीवी सेलेब्स उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं, साथ ही उनका सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं.

Aly Goni React to Trolls: यूके राइडर की सुसाइड की कोशिश पर बोले अली गोनी

अली गोनी ने एक वीडियो शेयर कर के अनुराग डोभाल के कार क्रैश इंसिडेंट के बारे में बात की है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्लिप शेयर करते हुए कहा कि, “उस लड़के ने अपनी एक वीडियो डाली, अपने आप को जाहिर किया लोगों के सामने कि उसकी लाइफ में जो भी चल रहा है. चलो फैमिली मैटर में दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए लेकिन उस लड़के ने अपने आप को जाहिर किया अपने फैंस के सामने और उन्होंने क्या दिया रिटर्न में? हंसी मजाक ट्रोल.” वीडियो के साथ एक्टर ने लिखा कि, “मुझे उम्मीद है कि आप ठीक होंगे.”

 

Prince Narula: प्रिंस नरूला ने ट्रोल्स पर निकाला गुस्सा

तो वहीं प्रिंस नरूला ने भी अनुराग डोभाल का सपोर्ट करते हुए उन लोगों को पर भड़ास निकाली हैं जिन्होंने उन्हें ट्रोल किया. एक्टर ने कहा कि, “कभी-कभी लोगों को सच बताने के लिए कि मैं सच्चा हूं, जान देनी पड़ती है, मरना पड़ता है. वरना लोग उसे मजाक ही समझते हैं, ट्रोल ही करते हैं. इसीलिए मैं कहता हूं कि मुझे ट्रोलर्स से नफरत है, तुम लोग किसी की सिचुएशन नहीं समझते हो. अभी भी लोग लिख रहे हैं कि मरा की नहीं? अभी भी जिंदा है, आपको शर्म आनी चाहिए. उसकी सिचुएशन कोई समझ नहीं पा रहा है कि वो किस हाल में है.”

 

Elvish Yadav: अनुराग डोभाल के लिए फिक्रमंद हुए एल्विश यादव

Influencer Reactions On Anurag Dobhal Suicide Attempt
Influencer Reactions On Anurag Dobhal Suicide Attempt (Source: Social Media)

वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव ने अनुराग डोभाल को लेकर एक्स हैंडल पर ट्वीट लिखा है. उन्होंने कहा कि, “यूं तो मैं किसी के पर्सनल मैटर में या फैमिली मैटर में नहीं बोलता हूं लेकिन जो भी अनुराग भाई के साथ चल रहा है, मुझे उम्मीद है कि जल्दी ठीक हो जाए. जल्दी ठीक हो जाओ अनुराग भाई.”

Influencer Reactions On Anurag Dobhal Suicide Attempt: क्या अनुराग कर रहे है पीआर स्टंट?

Influencer Reactions On Anurag Dobhal Suicide Attempt
Influencer Reactions On Anurag Dobhal Suicide Attempt (Source: Social Media)

इनके अलावा रजत दलाल, मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार जैसे कई इन्फ्लुएंसर और सेलिब्रिटीज ने अनुराग डोभाल की कंडीशन पर रिएक्शन दिया है और उन्हें सपोर्ट करते हुए ट्रोल्स की क्लास लगाई है. खैर अब तक लोगों को ये बातें फर्जी और पीआर स्टंट ही लग रही है. ऐसे में सच्चाई क्या है और क्या नहीं ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा.

Read More: Manyavar Mohey ने ‘Virosh’ के साथ लॉन्च किया नया Campaign, शादी के बाद रश्मिका-विजय का एक साथ पहला प्रोजेक्ट

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।