Manyavar Mohey ने ‘Virosh’ के साथ लॉन्च किया नया Campaign, शादी के बाद रश्मिका-विजय का एक साथ पहला प्रोजेक्ट

Summary :

Manyavar Mohey Launch Campaign With Virosh: एथनिक वियर ब्रांड Manyavar Mohey ने क्यूट कपल Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna के साथ मिलकर एक नया कैंपेन शुरू किया है, जिसे Prachaar Communications ने तैयार किया है. यह कैंपेन खास तौर पर भारत में शादी के बीज़ी सीजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें विजय और रश्मिका की पॉपुलर जोड़ी का फायदा उठाते हुए एडवांस जमाने की शादी के फंक्शन्स को लेकर कहानी दिखाई गई है. फिलहाल यह कैंपेन डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है और आगे चलकर इसे सिनेमा, प्रिंट और आउटडोर मीडिया में भी…

Manyavar Mohey Launch Campaign With Virosh: एथनिक वियर ब्रांड Manyavar Mohey ने क्यूट कपल Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna के साथ मिलकर एक नया कैंपेन शुरू किया है, जिसे Prachaar Communications ने तैयार किया है. यह कैंपेन खास तौर पर भारत में शादी के बीज़ी सीजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें विजय और रश्मिका की पॉपुलर जोड़ी का फायदा उठाते हुए एडवांस जमाने की शादी के फंक्शन्स को लेकर कहानी दिखाई गई है. फिलहाल यह कैंपेन डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है और आगे चलकर इसे सिनेमा, प्रिंट और आउटडोर मीडिया में भी लॉन्च किया जाएगा. इसमें ज्यादातार मशहूर हस्तियों को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है.

एजेंसी के मुताबिक, इस कैंपेन की प्लॉनिंग और प्लॉटिंग तीन दिनों से भी कम समय में पूरी की गई है. ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि प्रचार कम्युनिकेशंस का मान्यवर के साथ लगभग दस साल पुराना रिश्ता है, जिससे तेजी से फैसले लेना और काम को जल्दी पूरा करना आसान हुआ है. लॉन्च के कुछ ही दिनों में यह कैंपेन ऑनलाइन काफी पॉपुलर हो गया है. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की कम्बाइन इंस्टाग्राम पोस्ट को 72 घंटों के अंदर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ और 8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. सभी प्लेटफॉर्म पर मिलाकर इस कैंपेन को अब तक 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं .

Audience Engagement on Campaign: कैंपेन पर ऑडियंस का कैसा रहा रिएक्शन?

Manyavar Mohey Launch Campaign With Virosh
Manyavar Mohey Launch Campaign With Virosh (Source: Social Media)

अगर ऑडियंस एंगेजमेंट की बात करें तो इस कैंपेन को 4 लाख से ज्यादा शेयर, लगभग 65,000 रीपोस्ट और 29,500 से ज्यादा कमेंट मिले हैं. अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसकी एंगेजमेंट रेट लगभग 7–8% बताई जा रही है. प्रचार कम्युनिकेशंस के निर्देशक रक्षित जैन ने कैंपेन को लेकर कहा कि, “केवल तीन दिनों में इस तरह का कैंपेन सफलतापूर्वक चलाना किसी बड़े टारगेट को हासिल करने जैसा था.

मान्यवर के साथ हमारे दस साल पुराने संबंधों ने हमें तेजी से काम करने का भरोसा और स्पष्टता दी और विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के साथ जुड़ने की एक्साइटमेंट हमारी इमेजिनेशन से कहीं अधिक ज्यादा है. कुछ ही दिनों में लाखों लोगों की भागीदारी यह साबित करती है कि जब सोच-समझकर कोई काम किया जाता है, तो आप कम समय को एक ऐसे सांस्कृतिक पल में बदल सकते हैं जो वास्तव में लोगों के दिलों को छू जाए.”

Rashmika Mandanna On Campaign: रश्मिका ने कैंपेन पर क्या कहा?

Manyavar Mohey Launch Campaign With Virosh
Manyavar Mohey Launch Campaign With Virosh (Source: Social Media)

वहीं इस कैंपेन के बारे में बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा कि, “मन्यावर मोहे शादियों को भावनाओं और कहानियों के माध्यम से मनाने का एक खूबसूरत तरीका अपनाता है और यही बात इस लगाव को मेरे लिए खास बनाती है. ये पोशाकें न केवल सुरुचिपूर्ण और फैशनेबल हैं, बल्कि इनमें अद्भुत डिजाइन और बारीकियों पर ध्यान भी झलकता है.”

Vijay Devarkonda On Campaign: विजय की कैंपेन पर क्या है राय?

Manyavar Mohey Launch Campaign With Virosh
Manyavar Mohey Launch Campaign With Virosh (Source: Social Media)

रश्मिका के बाद विजय देवरकोंडा ने आगे कहा कि, “यह कैंपेन मुझे इसलिए खास लगा क्योंकि इसमें रिश्तों की असली समझ और गतिशीलता को दिखाया गया है. कॉन्सेप्ट, म्यूजिक, पोशाकें—सब कुछ इस तरह से एक साथ आया है जो बेहतर होने के साथ-साथ परंपरा से भी गहराई से जुड़ा हुआ है. रश्मिका और उनकी टीम के साथ काम करना बेहद एक्साइटमेंट से भरा हुआ था और दर्शकों के एक्साइटमेंट भरे रिएक्शन देखकर यह बात साबित हो गई कि अच्छी तरह से दर्शाई गई कहानी कितना इम्पेक्ट छोड़ सकती है.”

Manyavar’s Cheif Revenue Officer On Campaign: मान्यवर के चीफ का कैंपेन पर रिएक्शन

Manyavar Mohey Launch Campaign With Virosh
Manyavar Mohey Launch Campaign With Virosh (Source: Social Media)

तो वहीं मान्यवर के चीफ ऑफिसर वेदांत मोदी का इसपर कहना है कि, “प्रचार के साथ साझेदारी ने हमें मान्यवर के विज़न के प्रति लॉयल रहते हुए नई चीजों को ट्राई करने और सीमाओं को आगे बढ़ाने की फ्रीडम दी है. इस कैंपेन के लिए हम आधुनिक शादियों की मस्ती और भावनाओं को पकड़ना चाहते थे और विजय और रश्मिका के साथ इसे बेहतर बनाना चाहते थे.

प्रचार की हमारे ब्रांड और हमारे दर्शकों की गहरी समझ ने हमें आत्मविश्वास के साथ साहसिक और रचनात्मक निर्णय लेने में काफी मदद की. केवल इस तरह की गहरी और भरोसेमंद साझेदारी ही इतने बड़े पैमाने के कैंपेन को संभव बना सकती थी. केवल पाँच दिनों में इसे पूरा करने के लिए, यही एकमात्र टीम थी जिस पर हम इस स्तर पर काम करने के लिए भरोसा कर सकते थे. दर्शकों का रिएक्शन ये दर्शाता है कि मजबूत सहयोग, विचारशील कहानी कहने का तरीका और स्टार पावर का मिलन कुछ ऐसा बना सकता है जो सिर्फ एक कैंपेन से कहीं ज्यादा इफेक्ट डालता है.”

Prachaar Communications Director: वेदांग जैन का क्या है मानना?

Manyavar Mohey Launch Campaign With Virosh
Manyavar Mohey Launch Campaign With Virosh (Source: Social Media)

इसपर प्रचार कम्युनिकेशंस के निर्देशक वेदांग जैन का कहना है कि, “एक दशक से अधिक समय से मान्यवर और मोहे के साथ काम करना हमारे लिए हमेशा एक बेहतर अनुभव रहा है. एक ऐसा ब्रांड जो लगातार आगे बढ़ने और खुद को बाजार में मजबूती से स्थापित करने का प्रयास करता है, उसके साथ इस तरह के कैंपेन हमें प्रयोग करने और तेजी से बढ़ते सोशल मीडिया के दौर में अलग पहचान बनाने का अवसर देते हैं.

जब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस कैंपेन के लिए एक साथ आए, तो हमारा विचार उनके प्रति लोगों की क्यूरोसिटी को ब्रांड के लिए एक सांस्कृतिक पल में तब्दील करना था. इसे भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले ऑर्गेनिक ब्रांडेड पोस्ट में तब्दील होते देखना बेहद खुशी देता है और ये मान्यवर के साथ लंबे समय तक साझेदारी और सही रणनीति से हासिल की जा सकने वाली उपलब्धियों का प्रूफ है.”

Read More: Vijay ने Rashmika को शादी के बाद अपने ननीहाल में घुमाया, पूर्वजों का आशीर्वाद लेते नजर आया कपल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।