Womens Day Wishes and Quotes: आज विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर वर्ष 8 मार्च मनाया जाने वाला यह दिन मात्र एक तारीख नहीं, बल्कि लाखों महिलाओं के संघर्ष और संकल्प का प्रतीक है। यह दिन उन सभी महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके अटूट योगदान को सलाम करने का दिन है, जिन्होंने कभी बेटी बनकर, कभी पत्नी बनकर, कभी बहन बनकर तो कभी मां बनकर रिश्ते भी संभाले और अपने साथ-साथ दूसरों के जीवन को साकार भी बनाया। साल 2026 में, आज महिलाएं केवल घर संभालने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बढ़ती टेक्नोलॉजी और डिजिटल दौर में वे एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
चाहे वह घर को संभालने वाली मां हो, सीमाओं पर तैनात सैनिक, या ऑफिस में काम करती कर्मचारी- हर महिला का अस्तित्व अनमोल है। International Women Day 2026 के इस खास मौके पर आप अपनी मां, बहन, पत्नी, दोस्त या सहकर्मी को इन खूबसूरत Happy Women’s Day Wishes के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं।
Women’s Day Inspirational Quotes: विमेंस डे कोट्स

- “नारी शक्ति का ही रूप है, और वह हर रूप में वंदनीय है।”
- “एक महिला को शिक्षित करने का अर्थ है, पूरे परिवार को शिक्षित करना।”
- “दुनिया की सबसे सुंदर रचना नारी है।”
- “नारी को कमतर मत समझो, वह ब्रह्मांड का आधार है।”
- “जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।”
- “खुद की पहचान बनाना ही एक महिला की सबसे बड़ी जीत है।”
- “नारी हारती नहीं, वह बस अपनों के लिए झुकना जानती है।”
- “हर सफल पुरुष के पीछे एक संघर्षशील महिला का हाथ होता है।”
- “मुस्कान उसकी ताकत है और सहनशीलता उसका गहना।”
- “नारी वो है जो बंजर जमीन पर भी फूल खिला दे।”
Women’s Day Wishes: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शुभकामना संदेश

- “आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”
- “नारी के बिना समाज अधूरा है। महिला दिवस की बधाई!”
- “आपकी शक्ति और साहस को सलाम। हैप्पी विमेंस डे!”
- “हर महिला खास है, हर महिला अद्वितीय है। महिला दिवस मुबारक!”
- “आप जैसी अद्भुत महिलाओं से ही यह संसार सुंदर है।”
- “आपके सपनों को पंख मिलें और आप आसमान छुएं।”
- “दुनिया को बेहतर बनाने के लिए आपका शुक्रिया।”
- “नारी के त्याग और प्रेम को आज सारा संसार नमन करता है।”
- “आप सिर्फ घर की नहीं, बल्कि इस पूरी दुनिया की जान हैं।”
- “आज आपका दिन है, इसे अपनी शर्तों पर जिएं!”
Womens Day Wishes and Quotes: मां, बहन और पत्नी के लिए

- “मेरी पहली गुरु और शक्ति मेरी मां, आपको महिला दिवस की बधाई!”
- “मेरी सबसे अच्छी दोस्त और प्रेरणा मेरी बहन, हैप्पी विमेंस डे!”
- “मेरे जीवन को पूर्ण बनाने वाली संगिनी को नमन।”
- “मेरी बेटी, तुम आने वाले कल की सबसे ऊंची उड़ान हो।”
- “मेरी जीवनसंगिनी, तुम घर की नींव और खुशियों की वजह हो।”
- “मां, तुम्हारे जैसा निस्वार्थ प्रेम दुनिया में कहीं और नहीं। हैप्पी विमेंस डे!”
- “तुम सिर्फ मेरी पत्नी नहीं, मेरी ताकत हो। Happy Women’s Day My Love!”
- “मेरी नन्ही परी को महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।”
International Women’s Day 2026: विमेंस डे पर खूबसूरत पंक्तियां

- “कोमल है, कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है।”
- “सबको राह दिखाने वाली, तू जग की पालनहारी है। हैप्पी विमेंस डे!”
- “बिन तेरे यह जग सूना है, तू ही जीवन का आधार है। Happy Women’s Day”
- “तू दुर्गा है, तू काली है, तू ही ममता की प्याली है।”
- “तेरी मुस्कान से रोशन घर का कोना-कोना है।”
- “हौसलों की उड़ान अभी बाकी है, तेरे सपनों का आसमान अभी बाकी है।”
- “त्याग की मूरत, प्यार की सूरत, ऐसी होती है हर नारी।”
- “तुझमें सिमटा है सारा जहां, तू ही है जननी, तू ही है मां। Happy Women’s Day”
- “स्वाभिमान की तू मूरत है, खुदा की सबसे हसीन सूरत है।”
- “चट्टान सी हिम्मत रखती है, कोमलता में भी शक्ति रखती है। हैप्पी विमेंस डे!”


Download Android App
Download iOS App




