Nepal Election Result: नेपाल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में धांसू जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक परिणाम ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। खास बात यह है कि इस जीत के साथ ही उन्होंने चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके के.पी. ओली को करारी हार दी है। राजनीतिक जानकार इसे नेपाल की जनता द्वारा पुराने और स्थापित नेताओं के प्रति असंतोष और नए, युवा नेतृत्व के प्रति भरोसे का संकेत मान रहे हैं।
KP Oli Defeat: पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से मुकाबला

बालेंद्र शाह का मुकाबला झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में नेपाल की पुरानी और मजबूत पार्टी CPN-UML के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से था। चुनावी नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि नेपाल की पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों का वर्चस्व अब इतिहास बन गया है और नए, युवा नेतृत्व की तरफ जनता का रुझान बढ़ रहा है।
बालेन ने ओली को यहां लगभग 50,000 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 35 वर्षीय बालेन को 68,348 वोट मिले, जबकि ओली महज 18,734 वोट ही हासिल कर पाए। ऐसे में अब बालेन शाह नेपाल की अगली सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।
Nepal Election Result 2026: RSP की प्रचंड जीत!

आपको बता दें कि RSP की स्थापना 2022 में रवि लामिछाने ने की थी। रविवार सुबह 7 बजे तक घोषित 129 सीटों के नतीजों में से RSP ने अकेले 100 सीटें जीत ली हैं। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पार्टी अभी देश भर में 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। RSP ने काठमांडू की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल कर अपनी ताकत दिखा दी है।
Nepal New Prime Minister: नेपाल के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री

बालेंद्र शाह नेपाल के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। वह देश के पहले मधेसी प्रधानमंत्री भी होंगे। ये चुनावी नतीजे जनता की उन स्थापित पार्टियों के प्रति नाराजगी को साफ दिखाते हैं। लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, भाई-भतीजावाद का अंत और राजनीति में नई पीढ़ी का बदलाव चाह रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने RSP को अपना वोट दिया।
Nepal General Elections: प्रमुख दलों की स्थिति कमजोर
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अन्य प्रमुख दलों की स्थिति काफी कमजोर रही है। नेपाल कांग्रेस (NC) ने 13 सीटें जीतीं और 3 पर बढ़त बनाई। CPN-UML केवल 7 सीटें जीत पाई और 3 सीटों पर बढ़त बनाए रखी। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (NCP) ने 6 सीटें जीतीं और 1 पर बढ़त हासिल की। वहीं, श्रम शक्ति पार्टी (SSP) ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) को 1 सीट मिली। इसके अलावा, 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की।
नेपाल में 5 मार्च को हुए प्रतिनिधि सभा के चुनाव में लगभग 60% वोटिंग हुई। चुनाव आयोग ने बताया कि मतगणना गुरुवार देर रात शुरू हुई और शनिवार रात तक कुल 165 निर्वाचन क्षेत्रों में से बाकि क्षेत्रों में मतगणना जारी थी।
यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया–खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर विदेश मंत्रालय का अपडेट, 52 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित लौटे


Download Android App
Download iOS App




