YouTuber Anurag Dobhal Accident: देहरादून के पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 में आने के बाद फेम पाने वाले अनुराग डोभाल, जिन्हें दुनिया ‘UK07 राइडर’ के नाम से जानती है, उनको लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है. जो कि काफी चिंताजनक है. इस खबर ने इन्फ्लुएंसर की दिमागी हालत पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग तो अब ये भी पूछने लगे हैं कि अपना करियर रिवाइव करने के लिए अब अनुराग और कितनी नीचे गिरेंगे.
UK07 Health Update: कहां और कैसे हुआ था हादसा?

दरअसल अनुराग की गाड़ी बीते दिन डासना गाजियाबाद पर एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गई. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ गई है कि क्या यह महज एक दुर्घटना थी या उन्होंने जानबूझकर अपनी जान लेने की कोशिश की? ये पूरी घटना उस वक्त हुई जब वो इंस्टाग्राम पर लाइव थे और उनके हजारों फैंस उन्हें देख रहे थे. लाइव वीडियो के दौरान हाई-स्पीड कार का डिवाइडर से टकराना और अनुराग की मानसिक स्थिति को लेकर किए जा रहे दावे इस मामले को और भी गंभीर बना रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना उस समय घटी जब अनुराग डोभाल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आए हुए थे. लाइव वीडियो के दौरान ही उन्होंने अपनी कार की रफ्तार अचानक बढ़ा दी. देखते ही देखते कार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को पार कर गई. इसी तेज रफ्तार के दौरान मेरठ एक्सप्रेसवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई. इस खौफनाक मंजर को उनके फॉलोअर्स ने लाइव देखा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Anurag Dobhal Accident Live Video: कहां भर्ती हुए अनुराग डोभाल
Anurag Dobhal (UK07 Rider) came live on Instagram, wherein he could be seen driving his car rashly. Calling it the last ride, Anurag ended the video abruptly, which seemed like a crash. He attempted su!c¡de, however he’s safe, and hospitalized currently. pic.twitter.com/bJoLeDQHd5
— BBTak (@BiggBoss_Tak) March 7, 2026
हादसे के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घायल अनुराग को आनन-फानन में मेरठ के सुभारती अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की टीम लगातार उनके इलाज में जुटी हुई है और फिलहाल उनका उपचार चल रहा है. इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया है कि सामान्य चोट है फॉर्च्यूनर गाड़ी थी, जिससे घटना हुई है.
इस हादसे ने तब और भी गंभीर रूप ले लिया जब यह बात सामने आई कि अनुराग पिछले कुछ समय से अपने पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं की वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे. बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने कुछ ऐसे शब्द कहे जिसने सबको चौंका दिया. इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग बेहद भावुक दिखाई दिए.
वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस… बहुत जरूरत थी प्यार की. लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं.’ इसके बाद उन्होंने “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव” कहते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी चलानी शुरू कर दी. दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों की मदद से अनुराग को कार से बाहर निकाला गया.
YouTuber Anurag Dobhal Accident: क्या हादसे के पीछे थी सोची समझी साजिश?

फिलहाल, पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि क्या यह तेज रफ्तार के कारण हुआ एक हादसा था या इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश थी. कई लोग तो ये सवाल भी उठा रहे है कि अनुराग बस फॉलोवर्स और व्यूज पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, ताकि उनके चैनल पर कम हो रही रीच फिर से बढ़ने लग जाए. आपको बता दें कि अनुराग डोभाल ने 4 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे लंबा वीडियो जारी किया था.

इस वीडियो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, परिवार के साथ विवाद, शादी, घर छोड़ने की नौबत, आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से जुड़ी बातें विस्तार से बताई थीं. वीडियो के दौरान वह कई बार भावुक होते और रोते हुए भी दिखाई दिए. उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ सालों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई और हालात ऐसे बन गए कि उन्हें अपनी पूरी कहानी लोगों के सामने बतानी पड़ी. वीडियो में उन्होंने परिवार से हुई बातचीत और कॉल रिकॉर्डिंग भी शेयर की थीं और लंबे समय से मानसिक तनाव में होने की बात भी बताई थी.


Download Android App
Download iOS App




