Rang Panchami 2026: जब धरती पर रंग खेलने उतरते हैं देवता! होली के 5 दिन बाद क्यों उड़ता है आसमान में गुलाल? जानिए रंग पंचमी का रहस्य

Summary :

Rang Panchami Kyu Manate Hain: होली के ठीक पांच दिन बाद, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी का उत्सव मनाया जाता है। इसे ‘देव पंचमी’ भी कहते हैं क्योंकि मान्यता है कि इस दिन स्वयं देवता धरती पर आकर होली खेलते हैं। मान्यता है कि इस दिस आसमान की ओर गुलाल उड़ाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। वर्ष 2026 में यह पर्व 8 मार्च को मनाया जा रहा है, और पंचमी तिथि रात 9:10 बजे तक मान्य रहेगी। आइए जानें कि Rang Panchami 2026 की पूजन विधि, साथ जानेंगे Rang…

Rang Panchami Kyu Manate Hain: होली के ठीक पांच दिन बाद, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी का उत्सव मनाया जाता है। इसे ‘देव पंचमी’ भी कहते हैं क्योंकि मान्यता है कि इस दिन स्वयं देवता धरती पर आकर होली खेलते हैं। मान्यता है कि इस दिस आसमान की ओर गुलाल उड़ाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
वर्ष 2026 में यह पर्व 8 मार्च को मनाया जा रहा है, और पंचमी तिथि रात 9:10 बजे तक मान्य रहेगी। आइए जानें कि Rang Panchami 2026 की पूजन विधि, साथ जानेंगे Rang Panchami Importance के बारे में।

Rang Panchami Kyu Manate Hain: क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी?

Rang Panchami Kyu Manate Hain
Rang Panchami Kyu Manate Hain (AI Generated)
यह त्योहार मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के बीच खेली गई गुलाल की होली की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध मंदिरों में भव्य झांकियां निकलती हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहती है। सड़कों पर टोलियां बनाकर लोग नाचते-गाते निकलते हैं। भारत में विशेषकर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ब्रज क्षेत्र में इस दिन का उत्साह देखते ही बनता है।

Rang Panchami Significance: रंग पंचमी का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

Rang Panchami Kyu Manate Hain
Rang Panchami Kyu Manate Hain (Image: Social Media)
रंग पंचमी का सीधा जुड़ाव भगवान श्रीकृष्ण की रासलीलाओं से है, जहां वे गोपियों और सखाओं के साथ उत्सव मनाते थे। यह पर्व केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म की विजय और जीवन में उमंग भरने का प्रतीक है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को प्रेम का गुलाल लगाते हैं, जो सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देता है।

Rang Panchami Puja Vidhi: रंग पंचमी पूजन की सरल विधि

Rang Panchami Kyu Manate Hain
Rang Panchami Kyu Manate Hain (AI Generated)
  • इस दिन सुबह जल्दी स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और मंदिर की सफाई करें।
  • उत्तर दिशा में एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित करें।
  • तांबे के कलश में जल भरकर रखें और ‘ॐ विष्णवे नमः’ मंत्र के साथ पूजन का संकल्प लें।
  • भगवान को गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराएं।
  • इसके बाद चंदन, कुमकुम और अक्षत लगाकर उन्हें गुलाब के फूलों की माला पहनाएं।
  • भगवान श्रीकृष्ण, राधा जी और अन्य देवताओं को श्रद्धापूर्वक अबीर-गुलाल चढ़ाएं।
  • घी का दीपक जलाकर धूप-दीप दिखाएं।
  • भगवान को खीर, फल, गुड़-चना और मिठाइयों का भोग लगाकर श्रद्धापूर्वक आरती करें।

यह भी पढ़ें- कब से शुरू होगा हिंदू नव वर्ष 2026, कौन होगा इस साल का राजा और मंत्री?

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।