Indian Embassy in Doha Advisory: Embassy of India, Doha ने कतर में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी उन भारतीय नागरिकों के लिए है जो इन दिनों कतर में पर्यटक या शॉर्ट-टर्म विज़िटर के रूप में मौजूद हैं और हवाई उड़ानों के रद्द होने के कारण वापस नहीं लौट पा रहे हैं।
दूतावास के अनुसार, 28 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच कतर से बाहर जाने वाली कई उड़ानें रद्द हो गई हैं। इसके कारण कुछ भारतीय नागरिक, जो Hayya A1 वीज़ा पर कतर आए थे, वहां फंस गए हैं। ऐसे सभी भारतीयों से दूतावास ने अपनी जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
Indian Embassy in Doha Advisory: एडवाइजरी में क्या कहा गया है
दूतावास ने कहा है कि जो भारतीय नागरिक वर्तमान में Qatar में पर्यटक या अल्पकालिक आगंतुक के रूप में फंसे हुए हैं, वे एक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपनी जानकारी भरें। इससे दूतावास को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि कुल कितने भारतीय नागरिक इस स्थिति में फंसे हुए हैं।
दूतावास ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया केवल कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की संख्या और उनकी जानकारी एकत्र करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह फेसिलिटी विशेष रूप से उन भारतीयों के लिए है जो कतर के निवासी नहीं हैं और केवल पर्यटन या शॉर्ट टर्म ट्रैवल पर वहां गए थे।
Embassy of India
Doha
*****
Advisory
Indian Nationals who are currently stranded in Qatar as Tourists/Short Term Visitors (holding Hayya A1 visa) due to cancellation of flights out of Qatar between 28 February to 7 March 2026, are encouraged to fill in their details at the link… pic.twitter.com/w2UlYjxHxQ— India in Qatar (@IndEmbDoha) March 8, 2026
Middle East Conflict: लिंक किया गया शेयर

दूतावास ने बताया कि जानकारी भरने के लिए जो लिंक पहले उपलब्ध कराया गया था, उसे अब दोबारा restored कर दिया गया है। भारतीय दूतावास ने यह भी कहा है कि जिन लोगों ने पहले दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी जानकारी पहले ही जमा कर दी है, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।
Indian Embassy Updates: दूतावास की अपील

दोहा भारतीय दूतावास ने कतर में मौजूद सभी प्रभावित भारतीयों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी जानकारी शेयर करें ताकि दूतावास उनके हालात का सही आकलन कर सके और आवश्यक मदद की दिशा में कदम उठाए जा सकें।
ईरान-अमरीका, इजराइल के बीच चल रहा युद्ध
बता दें 28 फरवरी से ईरान और अमेरिका, इजराइल के बीच भीषण युद्ध चल रहा है, ऐसे में मध्य पूर्व के कई देश इस युद्ध की चपेट में हैं। कई भारतीय इन देशों में युद्ध से पहले पर्यटन के लिए गए थे और वे वहां फंस गए हैं। ऐसे में भारत अपने नागरिकों की सलामती के लिए हर मुमकिन कोशिश में लगा है। यह एडवाइजरी इसी कड़ी का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें – पश्चिम एशिया–खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर विदेश मंत्रालय का अपडेट, 52 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित लौटे


Download Android App
Download iOS App




