‘राज्य सभा जाना चाहता हूं’, Nitish Kumar का बड़ा ऐलान, सीएम आवास के बाहर जमकर नारेबाजी; JDU कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

Summary :

Nitish Kumar Rajya Sabha: होली के रंगों के बीच बिहार की राजनीति में भी अलग ही रंग बिखरता नजर आ रहा है। यह ऐसा रंग है, जिससे राज्य के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बड़े सियासी खेल की चर्चा तेज हो गई है। बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच कुछ अलग ही राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। इसी बीच खबर सामने आई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने खुद एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा कि उन्होंने राज्यसभा जाने का मन बना लिया है। इस…

Nitish Kumar Rajya Sabha: होली के रंगों के बीच बिहार की राजनीति में भी अलग ही रंग बिखरता नजर आ रहा है। यह ऐसा रंग है, जिससे राज्य के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बड़े सियासी खेल की चर्चा तेज हो गई है। बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच कुछ अलग ही राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। इसी बीच खबर सामने आई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने खुद एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा कि उन्होंने राज्यसभा जाने का मन बना लिया है। इस खबर के सामने आते ही राजनीतिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

 Nitish Kumar Rajya Sabha: एक्स पोस्ट में नीतीश कुमार ने क्या लिखा?

राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘

जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का विरोध किया है। एक कार्यकर्ता ने कहा, “हम निश्चित रुप से आक्रोशित हैं। हमने नीतीश कुमार के नाम पर हर गांव में वोट मांगा। लेकिन बुधवार को आई खबरों के बाद किसी ने होली नहीं मनाई है।”

CM Nitish Kumar: JDU में भारी गुस्सा

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के कार्यकर्ता दुखी हैं और सभी का कहना है कि राज्य में नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांगे गए, लेकिन अब क्या हो रहा है। कार्यकर्ता ने कहा, “निशांत कुमार को राज्यसभा भेजना चाहिए और नीतीश कुमार को वह काम जारी रखना चाहिए, जिसके लिए लोगों ने उन्हें अपना जनादेश दिया है।जदयू कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनादेश की चोरी न करे। बिहार की जनता नीतीश कुमार को चाहती है। उन्होंने कहा, “जिस भी पार्टी को अपना मुख्यमंत्री बनाना है, उसे जनता के बीच जाना होगा। वहां चुनाव जीतकर आए और मुख्यमंत्री बना सकती है, तब जदयू के कार्यकर्ता कुछ नहीं कहेंगे।”

Nishant Kumar to be next Deputy CM of Bihar: नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना साजिश

एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना एक साजिश है। उनके पद और कद को कम करके आंका जा रहा है। नीतीश कुमार के लिए राज्यसभा कोई मायने नहीं रखती है, क्योंकि वे खुद अपने नेताओं को राज्यसभा के लिए भेजते हैं। 2025 का जनादेश नीतीश कुमार के नाम पर दिया गया था और हम मांग करते हैं कि उस जनादेश के साथ कोई धोखा नहीं होना चाहिए।

ललन सिंह कुछ बोलने से भी बचते दिखें

इसी बीच, केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह) ने नीतीश कुमार से जुड़े सवालों से बचते नजर आए। उन्होंने कहा, “आप मुझसे प्रतिक्रिया क्यों मांग रहे हैं, मुख्यमंत्री को ही ये फैसला करना है। वो जहां भी जाना चाहेंगे जाएंगे। पार्टी उनकी तरफ से ही बनाई गई है।” उन्होंने कहा कि हम और किसी अन्य के चाहने से कुछ नहीं होता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद फैसला लेंगे। सीएम नीतीश ने ही बिहार में जो करके दिखाया है, उसकी कोई भी कल्पना नहीं कर सकता था।

Also Read: राज्यसभा जाएंगे CM नीतीश कुमार, आज दाखिल कर सकते है नामांकन, जानें कौन संभालेगा बिहार में CM पद

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।