Kerala Story 2 Box Office Collection Day 6: साल 2023 में रिलीज होने वाली द केरल स्टोरी की सीक्वल द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड (The Kerala Story 2 Goes Beyond) बड़ी ही मुश्किलों का सामना करने के बाद बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. जिसकी वजह से इसकी कमाई पर भी काफी असर पड़ा. फिल्म की रिलीज पर तो रोक तक लगा दी गई थी. हालांकि, तमाम मुश्किलों के बाद फिल्म जब से बड़े पर्दे पर आई तबसे इसने अच्छा प्रदर्शन किया.
द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड के टक्कर में इस वक्त कोई फिल्म नहीं है. ओ रोमियो की 20 दिन के बाद कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है, ऐसे में द केरल स्टोरी 2 को पूरा फायदा मिल रहा है. होली वीकेंड से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने 6 दिनों में अच्छा-खासा कारोबार कर लिया है, खासकर होली पर.
The Kerala Story 2 Goes Beyond: होली पर द केरल स्टोरी 2 का कलेक्शन

होली के मौके पर द केरल स्टोरी 2 की अच्छी-खासी कमाई हुई है, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन यानी बुधवार को 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. 6 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 20 करोड़ रुपये के ऊपर हो गया है. अगर दिन के हिसाब से कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन- 0.75 करोड़, दूसरे दिन- 4.65 करोड़, तीसरे दिन- 4.75 करोड़, चौथे दिन- 2.5 करोड़, पांचवें दिन- 4 करोड़ और छठे दिन- 3.5 करोड़ की कमाई की है.
The Kerala Story 2 Box Office Collection: क्या द केरल स्टोरी को पछाड़ेगी सीक्वल?

विपुल शर्मा निर्मित और कामाख्या नारायण सिंह निर्देशित द केरल स्टोरी 2 तीन साल पहले आई फिल्म द केरल स्टोरी का रिकॉर्ड ध्वस्त करने में कामयाब नहीं हो पाई. सुदीप्तो सेन निर्देशित द केरल स्टोरी ने 6 दिनों के अंदर 60 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर लिया था, वहीं फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 303 करोड़ रुपये का रहा था.
Kerala Story 2 Box Office Collection Day 6: The Kerala Story 2

वहीं, द केरल स्टोरी 2 ने अभी तक 20 करोड़ के आसपास कारोबार किया है. ऐस में फिल्म के पास सिर्फ 19 मार्च तक का वक्त है, क्योंकि बड़े पर्दे पर मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म धुरंधर 2 और साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक आ रही है जिसका द केरल स्टोरी 2 की कमाई पर काफी तगड़ा असर पड़ने वाला है.
Read More: Khamenei के निधन पर Farrhana Bhatt ने जताया दुख, जानें क्यों आग बबुला हुए हिना खान के पति रॉकी


Download Android App
Download iOS App




