iPhone 17e Launched In India: ऐपल ने आईफोन 17 सीरीज में एक और शानदार स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने iPhone 17e को दो वेरिएंट, दमदार चिपसेट, शानदार कैमरा, 6.1 इंच का सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले के साथ पेश कर दिया है। आईफोन का क्रेज लोगों में बढ़ता जा रहा है और इस सीरीज में नया स्मार्टफोन को शानदार फीचर के साथ बाजार में उतार दिया है। इसी कीमत में बाजार में आईफोन 16 भी मिल रहा है। अगर आप भी स्मार्टफोन लेने का सोच रहे है तो विस्तार से देखें iPhone 17e के सभी फीचर, वेरिएंट और कीमत के बारे में..
iPhone 17e Specifications

- Display: 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया साथ ही Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
- Camera: 48MP का मेन बैक में कैमरा दिया गया है और फ्रंट में सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है।
- Chipset: दमदार A19 चिपसेट दिया गया है।
- Design: एल्युमिनियम बॉडी, फ्लैट एज फ्रेम डिजाइन और बैक में ग्लास फिनिश दिया गया है।
iPhone 17e Price In India
iPhone 17e को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है और टॉप वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये तक जाती है। कलर विकल्प की बात करें तो यह Black, Pink और White कलर के साथ पेश किया गया है। बता दें कि इस स्मार्टफोन की सेल 11 मार्च से शुरू हो जाएगी और इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से खरीदा जा सकता है।
iPhone 17e Launched In India

इस स्मार्टफोन में दमदार चिपसेट 3NM पर आधिरत है जिससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग के साथ बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। साथ ही Siri इंटीग्रेशन जैसे AI फीचर भी देखने को मिलते है। शानदार कैमरे के साथ 2x लॉसलेस जूम सपोर्ट, नाइट मोड, स्मार्ट HDR और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल है। बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन पूरे दिन का बैकअप दे सकता है साथ ही वायरलेस और वायर चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
ALSO READ: Xiaomi 17 Ultra में मिलेंगे Advance Features और Powerful Specification, जानिए भारत में कब होगा लॉन्च


Download Android App
Download iOS App




