फैजल खान उर्फ खान सिर को फायरिंग मामले में बड़ी राहत मिली है। कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में आरोपी बनाए गए फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना सिविल कोर्ट के जिला जज ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक (No Arrest for Khan Sir) लगा दी है। कोर्ट के इस आदेश के बाद खान सर को तत्काल गिरफ्तारी का खतरा नहीं रहेगा। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि इस मामले में फैजल खान का प्रत्यक्ष रूप से कोई आपराधिक कृत्य नहीं है और उन्हें गलत तरीके से आरोपी बनाया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच और दर्ज FIR से जुड़ी जानकारी अदालत के सामने पेश की।
Patna Coaching Firing Case: अभी कहां हैं खान सर?
पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से खान सर गायब चल रहे थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। उन्होंने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया। इस बीच शनिवार को खान सर के वकील ने ऑनलाइन अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, जिस पर आज सुनवाई हुई।
पटना जिला जज ने शिक्षक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। उन पर 2 जून को अपने कोचिंग इंस्टिट्यूट में कथित तौर पर गोलीबारी करवाने का आरोप है, जिसके लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/ob3wmeWToE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026
Patna Court Hearing: खान सर के वकील ने क्या बताया?
खान सर के वकील अरविन्द कुमार महुआर ने बताया कि “पुलिस अब खान सर को गिरफ्तार नहीं कर सकती है। उन्हें अंतरिम सुरक्षा मिल गई है, फिलहाल खान साहब फ्री हैं और जहां चाहें जा सकते हैं।” कोर्ट ने खान सर के लिए केस डायरी मांगी है। अभी कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख तय नहीं की गई है। कोर्ट में जो दलीलें दी गई, उनके आधार पर कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। वहीं उनके गार्ड मामले में 10 जून को सुनवाई होगी।
Khan Sir Arrest News: क्या है खान सर का मामला?

आपको बता दें कि यह मामला पटना के खान सर के कोचिंग सेंटर ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के बाहर 2 जून को फायरिंग और तोड़फोड़ से जुड़ा है। इस मामले में खान सर की तरफ से ज्ञान बिंदू कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद को मुख्य आरोपी बनाया गया था। रौशन आनंद सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
रौशन आनंद के कोचिंग सेंटर की ओर से वीडियो जारी किया गया, जिसमें खान सर के गार्ड फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की गई। इस मामले में खान सर के कोचिंग इंस्टिट्यूट से जुड़े दो सुरक्षा गार्डों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं।


Download Android App
Download iOS App




