Ram Charan की फिल्म Peddi ने हिलाया पूरा Box Office, पर Janhvi Kapoor के Bold सीन पर क्यों भड़के लोग? जानिए JagapathiBabu ने क्या कहा

Summary :

Ram Charan Peddi Box Office Collection: साउथ सिनेमा के ‘ग्लोबल स्टार’ राम चरण और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। दोनों की नई फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छाई हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों के अंदर ही दुनिया भर में छप्परफाड़ कमाई करके हर किसी को हैरान कर दिया है। हालांकि, जहां एक तरफ फिल्म पैसों की बारिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जाह्नवी कपूर के एक सीन…

Ram Charan Peddi Box Office Collection: साउथ सिनेमा के ‘ग्लोबल स्टार’ राम चरण और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। दोनों की नई फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छाई हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों के अंदर ही दुनिया भर में छप्परफाड़ कमाई करके हर किसी को हैरान कर दिया है। हालांकि, जहां एक तरफ फिल्म पैसों की बारिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जाह्नवी कपूर के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें अब साउथ के एक वेटेरन एक्टर की भी एंट्री हो गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Ram Charan Peddi Box Office Collection: 5 दिनों में ही ‘पेड्डी’ ने पार किया 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा, मंडे टेस्ट में भी रही पास

Ram Charan Peddi Box Office Collection
Ram Charan Peddi Box Office Collection ( Source : Social Media)

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी तूफानी रफ्तार से कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म के शुरुआती चार दिनों की कमाई बेहद शानदार रही थी और सोमवार (पांचवें दिन) को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। मेकर्स की तरफ से आए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दुनिया भर (Worldwide Box Office) में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

अगर हम फिल्म के आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारत में इस फिल्म का नेट कलेक्शन ₹169.78 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ग्रॉस कमाई ₹202.01 करोड़ तक पहुंच गई है। फिल्म विदेशों में भी अच्छा बिजनेस कर रही है और ओवरसीज मार्केट से इसने ₹47.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इन सभी आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस टोटल ₹248.92 करोड़ से लेकर ₹250+ करोड़ के पार जा चुका है।

हालांकि, रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 62 फीसदी की गिरावट जरूर देखी गई, जो कि हर फिल्म के साथ वर्किंग डे पर होना आम बात है। इसके बावजूद फिल्म ने सोमवार को भारत में करीब ₹12 करोड़ का शानदार बिजनेस किया और मंडे टेस्ट को बेहद आसानी से पास कर लिया।

Jagapathi Babu Statement On Janhvi Kapoor: डायरेक्टर बुची बाबू सना को मांगनी पड़ी माफी

Jagapathi Babu Statement On Janhvi Kapoor
Jagapathi Babu Statement On Janhvi Kapoor ( Source : Social Media)

फिल्म जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी तरफ इसे क्रिटिसिज्म का भी सामना करना पड़ रहा है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा‘ को जिस तरह से पर्दे पर दिखाया गया है, उस पर दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। लोगों का गुस्सा इस बात पर फूटा है कि जाह्नवी के इंट्रोडक्शन सीन में कैमरे का फोकस उनकी एक्टिंग या चेहरे से ज्यादा उनके शरीर के अंगों और कमर पर रखा गया है, जो उन्हें एक ‘ग्लैमर ऑब्जेक्ट‘ की तरह पेश करता है।

विवाद को बढ़ता देख फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना को खुद सामने आना पड़ा। उन्होंने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, “हमारा मकसद किसी भी महिला का अनादर करना या उन्हें गलत तरीके से दिखाना नहीं था। अगर हमारी फिल्म के किसी हिस्से से दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो हम इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं।” उन्होंने फिल्म में कुछ बदलाव करने का वादा भी किया है।

Peddi Movie: जाह्नवी के सपोर्ट में उतरे साउथ सुपरस्टार जगपति बाबू, ट्रोलर्स को लताड़ते हुए कही ये बड़ी बात

Peddi Movie
Peddi Movie ( Source : Social Media)

इस पूरे विवाद और जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पर हो रही भारी ट्रोलिंग के बीच अब फिल्म के को-स्टार और साउथ के वेटेरन एक्टर जगपति बाबू जाह्नवी के सपोर्ट में खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने ट्रोलर्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “एक आर्टिस्ट के तौर पर मैं सिर्फ लोगों से यही कहूंगा कि आप लोग उन्हें निशाना न बनाएं। एक लड़की के पीछे इस तरह हाथ धोकर पड़ जाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।“

64 ईयर-ओल्ड एक्टर ने आगे कहा, “ऐसा नहीं है कि उन्होंने इन चीजों के लिए खुद को आगे किया है। उन्होंने सिर्फ वही किया है, जो डायरेक्टर ने उनसे करने के लिए कहा था। जब कोई एक्टर डायरेक्टर के विजन पर भरोसा करके फिल्म साइन करता है, तो उसे उसे फॉलो करना पड़ता है। अगर आपको फिल्म पसंद या नापसंद आ रही है, तो पूरी फिल्म पर कमेंट करो, लेकिन किसी एक कलाकार को पकड़कर उसके पीछे मत पड़ो, यह चीज उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर सकती है।”

जगपति बाबू ने आगे बातचीत खत्म करते हुए जाह्नवी के सपोर्ट में कहा, “अगर आपको कोई फिल्म पसंद या नापसंद आ रही है, तो मूवी पर कमेंट करो, लेकिन किसी एक आर्टिस्ट को पकड़कर उसके पीछे मत पड़ो, यह चीज उन्हें मेंटली परेशान कर सकती है।”

Read More: Ram Charan और Janhvi Kapoor की ‘Peddi’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, लेकिन नित्या मेनन के इस बयान से मचा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।