Bihar: BJP प्रदेश परिषद की बैठक, 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे

Summary :

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की औपचारिक ताजपोशी की जाएगी

बिहार भाजपा प्रदेश परिषद की बैठक आज पटना के बापू सभागार में होगी। इसमें बतौर मुख्य अतिथि परिषद के प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भाग लेने के लिए पटना पहुंच गए। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश समेत बिहार भाजपा के प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने Bihar के विकास को सराहा, विपक्ष को दी नसीहत

बताया गया कि इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की औपचारिक ताजपोशी की जाएगी। इससे पहले दिलीप जायसवाल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष के लिए पार्टी के चुनाव पदाधिकारी सह प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा के सामने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा किसी अन्य नेता ने पर्चा दाखिल नहीं किया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ मंत्री मंगल पांडेय और एमएलसी संजय मयूख उनके प्रस्तावक बने। नियम के मुताबिक दिलीप जायसवाल 2025-27 तक अध्यक्ष रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि पार्टी की ओर से सम्राट चौधरी को हटाकर जुलाई 2024 से ही दिलीप जायसवाल को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। इसके बाद इस चुनाव के पहले पार्टी के सिद्धांत ‘एक व्यक्ति-एक पद’ को देखते हुए 27 फरवरी को दिलीप जायसवाल ने बिहार सरकार में राजस्व व भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद से अपना इस्तीफा दिया था।

बैठक में मंडल, प्रखंड व जिला स्तरीय बनी कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य शामिल होंगे। बिहार भाजपा से राष्ट्रीय परिषद में 60 सदस्यों को शामिल किया जाएगा जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में भूमिका निभाएंगे। पार्टी के 52 संगठन जिला में से अभी छह का निर्वाचन नहीं हो सका है। प्रदेश परिषद की बैठक में इन छहों जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जा सकती है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.