Patna में NEET छात्रा की हत्या या आत्महत्या? 2024 से हॉस्टल में रहकर कर रही थी पढ़ाई; समस्तीपुर में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Summary :

Patna NEET Student Suicide: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। पटना में NEET की तैयारी कर रहे एक छात्र की मौत की खबर से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है। आज मंगलवार (2 जून 2026) को पटना के राधे कृष्णा हॉस्टल में लड़की की बॉडी फंदे से लटकी मिली। इस घटना के बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है। मृतका समस्तीपुर की रहने वाली श्रुति कुमारी (17) है। वह 2024 से ही पटना के हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। NEET Aspirant student suicide in…

Patna NEET Student Suicide: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। पटना में NEET की तैयारी कर रहे एक छात्र की मौत की खबर से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है। आज मंगलवार (2 जून 2026) को पटना के राधे कृष्णा हॉस्टल में लड़की की बॉडी फंदे से लटकी मिली। इस घटना के बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है। मृतका समस्तीपुर की रहने वाली श्रुति कुमारी (17) है। वह 2024 से ही पटना के हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी।

NEET Aspirant student suicide in Patna: कैसे हुई ये घटना?

बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पास के मोर्चरी में भेजा है। शुरूआती जांच में मामला आत्महत्या बताया जा रहा है, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस सभी सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाले छात्रों और परिजनों के बीच डर का माहौल है।

Patna NEET Girl Suicide Update: दोस्तों को हुआ शक

Patna NEET Student Suicide (credit-sm)

अभी जो खबर सामने आई है, उसके अनुसार मृतिका छात्रा (श्रुति कुमारी) हॉस्टल में सोमवार रात खाना खाने के बाद हॉस्टल के कमरे में सोने चली गई। मंगलवार की सुबह, जब वह कई घंटों तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो बाकी छात्र-छात्राएं चिंतित हो उठे। उन्होंने श्रुति को आवाज़ दी और उसके दरवाज़े पर दस्तक भी दी, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। बार-बार आवाज़ देने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो लड़कियों ने ज़ोर लगाकर दरवाज़ा खोलने की कोशिश की। अंदर घुसते ही, सभी को ज़ोर का झटका लगा; वह छात्रा अपने कमरे के अंदर फंदे से लटकी हुई मिली।

पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच-पड़ताल

Patna NEET Student Suicide (credit-sm)

पुलिस को शक है कि एक युवक उसे लगातार मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था, जिसकी सूचना उन्हें यहां आने के बाद लगी है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या के पहलुओं से इस घटना की जांच कर रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना किन कारणों से हुई है. मृतक छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही असली कारण बताया जा सकता है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।