पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच अन्नामलाई ने अमित शाह से मांगा मिलने का समय, रुकने पर हो रहा विचार, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Summary :

Annamalai to Meet Amit Shah : तमिलनाडु में सियासत का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा. कुछ दिनों से भाजपा में हलचल मची है. कारण, राज्य में एक तो करारी हार, राज्य में पार्टी के पोस्टर बॉय का अलग पार्टी बनाने की अटकलें. खबर है कि इस चलते पार्टी उन्हें रोके रखने के लिए जीतोड़ मेहनत करने में लगी है. जानकारी है कि अन्नामलाई इस समय दिल्ली में हैं और भाजपा के बड़े नेता व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात कर सकते हैं. हालांकि, अभी तय नहीं है कि यह मुलाक़ात कब हो सकती है. इसमें एक बात…

Annamalai to Meet Amit Shah : तमिलनाडु में सियासत का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा. कुछ दिनों से भाजपा में हलचल मची है. कारण, राज्य में एक तो करारी हार, राज्य में पार्टी के पोस्टर बॉय का अलग पार्टी बनाने की अटकलें. खबर है कि इस चलते पार्टी उन्हें रोके रखने के लिए जीतोड़ मेहनत करने में लगी है.

जानकारी है कि अन्नामलाई इस समय दिल्ली में हैं और भाजपा के बड़े नेता व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात कर सकते हैं. हालांकि, अभी तय नहीं है कि यह मुलाक़ात कब हो सकती है. इसमें एक बात निकल कर सामने आ रही है भाजपा उन्हें रोकने के लिए राज्यसभा भेज सकती है या केंद्र में बड़ा जिम्मा भी सौंप सकती है.

BJP Leadership Crisis : TVK के विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश?

Annamalai to Meet Amit Shah
Annamalai to Meet Amit Shah (source : social media)

इसे लेकर PTI के अनुसार, भाजपा सूत्र ने कहा कि अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि उन्हें पार्टी में बड़ी भूमिका दी जा सकती है. लेकिन कोयंबटूर में अन्नामलाई (Annamala) के कुछ समर्थकों ने उनके द्वारा नई पार्टी बनाने का समर्थन किया है ताकि वह मौजूदा TVK के विकल्प के रूप में खुद को पेश कर सकें.

जानकारी के अनुसार अन्नामलाई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और महासचिव बीएल संतोष से मंगलवार को मुलाक़ात कर चुके हैं. इसके अलावा कहा जा रहा है कि उन्होंने अमित शाह से मिलने का समय मांगा है.

पार्टी छोड़ने पर क्या कहे अन्नामलाई

Annamalai to Meet Amit Shah
Annamalai to Meet Amit Shah (source : social media)

हालांकि के अन्नामलाई ने पार्टी से अलग (Annamala New Party) होने के संकेत भी दिए हैं. पार्टी से अनाराज्गी और नया राजनीतिक संगठन बनाने की संभावनाओं को लेकर लगाईं जा रही अटकलों के बीच सोमवार को कहा कि आगामी दो दिन में वह अपनी स्थिति स्पस्ट करेंगे. जब उनसे पुछा गया कि क्या वे पार्टी छोड़ने की योजना बना रहे हैं तो इस पर उन्होंने कहा, ‘कृपया प्रतीक्षा करें, हम दो दिन में बैठकर बात करेंगे.’

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।