‘चिंकी, मोमो…’, पटना स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी, टॉयलेट इस्तेमाल करने से रोका, वायरल हुआ Video

Summary :

Patna Railway Station Incident: बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अरुणाचल प्रदेश से पटना में डांस परफॉर्मेंस के लिए आई लड़कियों पर नस्‍लीय टिप्‍पणी करती नजर आई। वीडियो में दिख रहा है कि महिला इन लड़कियों को रेलवे स्टेशन के टॉयलेट का इस्तेमाल करने से रोक रही है। इतना ही नहीं, उनसे पहचान पत्र तक मंगा जा रहा है। लड़कियां बार-बार महिला से कह रही हैं कि वे बाहर से आई हैं और सिर्फ टॉयलेट इस्तेमाल करना चाहती…

Patna Railway Station Incident: बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अरुणाचल प्रदेश से पटना में डांस परफॉर्मेंस के लिए आई लड़कियों पर नस्‍लीय टिप्‍पणी करती नजर आई। वीडियो में दिख रहा है कि महिला इन लड़कियों को रेलवे स्टेशन के टॉयलेट का इस्तेमाल करने से रोक रही है। इतना ही नहीं, उनसे पहचान पत्र तक मंगा जा रहा है। लड़कियां बार-बार महिला से कह रही हैं कि वे बाहर से आई हैं और सिर्फ टॉयलेट इस्तेमाल करना चाहती हैं, लेकिन महिला उन्हें रोकती रहती है।

Patna Railway Station Incident: नॉर्थ ईस्‍ट की लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी

ये मामला तब और गंभीर हो गया, जब महिला ने लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी करना शुरू कर दिया। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि महिला उनके लिए “चिंकी”, “मोमो” और “चीनी” जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रही है। इससे वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। यह घटना न सिर्फ अभद्रता नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक समस्या की ओर इशारा करती है।

लड़कियों ने भी इस बदसलूकी का खुलकर विरोध किया और वीडियो में कहती नजर आईं, “ये लोग हमारे देश को बदनाम कर रहे हैं। क्या बेटियों से ऐसा व्यवहार किया जाता है?” एक लड़की ने कहा, “हम नॉर्थ ईस्ट से घूमने उत्तर भारत आते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं से डर लगने लगता है।”

Arunachal Women Harassed: वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। कई यूजर्स ने इस घटना के प्रति नाराजगी जाहिर की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोग इसे नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव का उदाहरण बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 3 अप्रैल का बताया जा रहा है। महिला का नाम सोनी कुमारी है और वह खगौल, पटना की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटनाक्रम के बाद पटना रेलवे पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और महिला के परिवार को सूचित किया है।

यह भी पढ़ें: ईद पर हुआ विवाद, अब हत्या… रामलीला मैदान में 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, 4 आरोपी आरोपी फरार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।