ईद पर हुआ विवाद, अब हत्या… रामलीला मैदान में 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, 4 आरोपी आरोपी फरार

Summary :

Knife Attack Ramlila Maidan: दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में आपसी रंजिश के चलते 17 साल के लड़के की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक किशोर की पहचान हसमत के रूप में हुई है। हसमत को गंभीर हालत में BJRM अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। Knife Attack Ramlila Maidan: दोनों परिवारों में आपसी विवाद पुलिस जांच में सामने आया है कि ये हत्या दोनों परिवारों क बीच लम्बे समय से चल रहे विवाद का नतीजा है। बताया…

Knife Attack Ramlila Maidan: दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में आपसी रंजिश के चलते 17 साल के लड़के की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक किशोर की पहचान हसमत के रूप में हुई है। हसमत को गंभीर हालत में BJRM अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Knife Attack Ramlila Maidan: दोनों परिवारों में आपसी विवाद

Knife Attack Ramlila Maidan
Knife Attack Ramlila Maidan (Source: Social Media)

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये हत्या दोनों परिवारों क बीच लम्बे समय से चल रहे विवाद का नतीजा है। बताया गया है कीमृतक का भाई हाकिम पिछले 5-6 साल से मनवारा (आरोपी पक्ष की लड़की) के साथ दोस्ती में था। हालाँकि, 2024 में उसकी शादी किसी और महिला से हो गई। लेकिन इसके बावजूद भी संबंध जारी रहने से दोनों परिवारों में विवाद था।https://en.wikipedia.org/wiki/Ramlila_Maidan

ईद के मौके पर ये विवाद और ज्यादा बढ़ गया। आरोप है कि मृतक हसमत की पत्नी आसिया के साथ गाली-गलौज की गई। जिसके बाद हसमत आरोपी के घर पंहुचा और दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। तभी से परिवार इसकी रंजिश रखे हुए था।

Knife Attack Ramlila Maidan: रामलीला मैदान में किशोर पर चाकू से हमला

पुलिस के मुताबिक, 5 अप्रैल शाम को करीब 6 बजे जहांगीरपुरी के रामलीला मैदान में हसमत पर दिलशाद, इरफान, इमरान और रिजबुल ने मिलकर धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में हसमत की मौके पर ही मौत हो गई। 6 अप्रैल को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले के सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें: BREAKING: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक! गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर रूम के बाहर…

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।