Delhi Assembly Security Lapse: राजधानी दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक चौंकाने वाली घटना में एक अज्ञात कार बैरियर तोड़कर परिसर के अंदर घुस गई। यह मामला न केवल सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है, बल्कि वीआईपी क्षेत्रों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजकर 5 मिनट पर उत्तर प्रदेश नंबर की एक सफेद Tata Sierra कार मॉल रोड स्थित गेट नंबर 2 की ओर पहुंची। यह गेट आमतौर पर बंद रहता है, लेकिन कार चालक ने बिना रुके बैरियर तोड़ दिया और सीधे अंदर प्रवेश कर गया। बताया जा रहा है कि यह रास्ता वीआईपी एंट्री के लिए इस्तेमाल होता है।
Delhi Assembly Security Lapse: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
#WATCH | Visuals from Delhi Assembly premises after a car tried to enter the premises forcefully, breaching the security barriers.
More details are awaited. https://t.co/4DiWFGhXKm pic.twitter.com/c5KfDS6luA
— ANI (@ANI) April 6, 2026
कार सवार ने परिसर में घुसने के बाद स्पीकर कक्ष के बाहर एक गुलदस्ता रखा और तुरंत वहां से फरार हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे विधानसभा परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात कर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
इस घटना ने विधानसभा की सुरक्षा तैयारियों की पोल खोल दी है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एक कार इतनी आसानी से बैरियर तोड़कर अंदर कैसे पहुंच गई। क्या सुरक्षा जांच में कोई बड़ी चूक हुई या फिर लापरवाही बरती गई? इस तरह की घटना वीआईपी सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर मानी जा रही है।
Delhi Assembly Breach: जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
पुलिस कार और उसके चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। आसपास के इलाकों में भी जांच बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर मौजूद चश्मदीद ने क्या बताया?
इस दौरान मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गेट नंबर 2 के पास, मेट्रो के करीब खड़े दो लोगों ने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। पीली टी-शर्ट पहने एक युवक, जिसका नाम रवित बताया जा रहा है, के अनुसार एक कार तेज रफ्तार में आई, गेट को तोड़ते हुए अंदर घुसी, कुछ देर तक परिसर में घूमती रही और फिर बाहर निकल गई। इस घटना के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग घबरा गए।


Download Android App
Download iOS App




