प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया, जो 1,200 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। इस टर्मिनल से सालाना एक करोड़ यात्रियों की सुविधा होगी। उद्घाटन के बाद मोदी ने टर्मिनल का निरीक्षण किया। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। पटना हवाई अड्डा पहुंचने के बाद उन्होंने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैयार हुआ यह नया टर्मिनल आधुनिक तकनीक और सुख-सुविधा से लैस है। अत्याधुनिक तकनीकों और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है। इस नए टर्मिनल को तैयार करने में कुल 1,200 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसका निर्माण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है। बताया गया कि इस टर्मिनल से आने वाले वर्षों में एक करोड़ लोग सालाना सफर करेंगे। टर्मिनल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी पूरी जानकारी ली। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी साथ थे।
सिक्किम के हर गांव से चैंपियन उभरेंगे, भारत बनेगा खेल महाशक्ति: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद पटना में एक रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो पटना हवाई अड्डे से शुरू होगा और बेली रोड होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय तक पहुंचेगा। रोड शो के लिए खास तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच विशेष थीम वाला स्टेज बनाया गया है, जिसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ब्रह्मोस मिसाइल की अनोखी झलक दिखाई दे रही है। वह भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके पहले प्रधानमंत्री का पटना हवाई अड्डे पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और बिहार के मंत्री सहित एनडीए के तमाम नेताओं ने स्वागत किया।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री रोहतास के विक्रमगंज जाएंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उनके आगमन को लेकर एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खास उत्साह है।


Download Android App
Download iOS App



