बिहार में एक तरफ राजनीतिक मुद्दा गरमाया हुआ है तो दूसरी तरफ सरकार पर घोटाले के कई आरोप लग रहे हैं। बीजेपी की सम्राट चौधरी की सरकार में अब डस्टबिन की खरीद को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस तेज हो गई हैं। इसकी जानकारी राजद चीफ लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के एक पोस्ट से मिली है। रोहिणी आचार्य ने सम्राट सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में करीब 1,500 रुपये वाली डस्टबिन को 15,000 रुपये में खरीदा गया है। यानी जो सामान 1,500 रुपये का है, उसे 10 गुना ज्यादा पैसे में खरीदने का आरोप है। इसी को लेकर रोहिणी ने मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला है।
रोहिणी आचार्य ने पोस्ट कर बिहार सरकार को घेरा
बता दें कि रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए बिहार सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “सम्राट सरकार का एक और झोल . डस्टबिन भी हुआ अनमोल। बिहार में डस्टबिन भी ‘वीवीआईपी’ हो गया !! जिस डस्टबिन की कीमत ₹1,500 बताई जा रही है, उसे ₹15,000 में खरीदा गया है यानी कूड़ेदान छोटा, लेकिन बिल दस गुना बड़ा! सम्राट चौधरी और मंत्री मंगल पांडेय से बिहार की जनता पूछ रही है। आखिर इस ‘महंगे कूड़ेदान’ का राज क्या है? कूड़ा रखने का डिब्बा है या सरकारी खजाना खाली करने का नया जुगाड़? अब सरकार से पूछे जा रहे ये सवाल” .
सम्राट सरकार का एक और झोल
डस्टबिन भी हुआ अनमोल ..बिहार में डस्टबिन भी ‘वीवीआईपी’ हो गया !!
जिस डस्टबिन की कीमत ₹1,500 बताई जा रही है, उसे ₹15,000 में खरीदा गया है यानी कूड़ेदान छोटा, लेकिन बिल दस गुना बड़ा ..!!सम्राट चौधरी और मंत्री मंगल पांडेय से बिहार की जनता पूछ रही है… pic.twitter.com/8QTFMlVqpZ
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) August 11, 2026
डस्टबिन को लेकर सरकार घिरी!

बता दें कि बिहार में घोटाले में भी घोटाले की खबर आती रहती है। ऐसे में हाल ही में प्रदेश भर में अब डस्टबिन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। खबर है कि अगर डस्टबिन की कीमत 1,500 रुपये थी तो उसे 15,000 रुपये में सरकार की तरफ से क्यों खरीदा गया? डस्टबिन को खरीदने के लिए सरकार ने टेंडर किस कंपनी को दिया। इतना ही नहीं खरीद का पूरा हिसाब क्या है? विपक्षी पार्टी सरकार से इन कुछ सवालों के जवाब पाने की कोशिश कर रही है। बिहार में घोटालों को लेकर सियासी हलकों में सरगर्मी हमेशा से बढ़ी ही रहती है। अब डस्टबिन खरीद का यह मामला भी सियासी गलियारों में गरमाया हुआ है। रोहिणी आचार्य के आरोपों के बाद सरगर्मी काफी बढ़ गई है।



Download Android App
Download iOS App




