वैश्विक तनावों के बीच भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज भी सेंसेक्स 145.56 अंक, 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,111.91 पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी 4.35 अंक गिरकर 24431.60 पर सपाट खुला। कुछ समय बाद निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई। अब सेंसेक्स 200 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी भी 100 अंक तक टूट गया है।
निफ्टी मिडकैप में गिरावट
बाजार में निफ्टी मिडकैप में 0.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, निफ्टी स्मॉलकैप में 0.33 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो निफ्टी मीडिया इंडेक्स में सबसे अधिक मजबूती देखने को मिली और यह 0.61 प्रतिशत चढ़ा। इसके बाद निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 0.39 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे ऑटो शेयरों में खरीदारी का रुख दिखाई दिया।
निफ्टी Index में गिरावट
निफ्टी रिनिफ्टी यल्टी इंडेक्स 0.81 प्रतिशत गिरा, जबकि निफ्टी आईटी 0.69 प्रतिशत टूटा है। इसके अलावा पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस और प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स में भी 0.61 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी50 इंडेक्स में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
एक्सपर्ट की राय
बाजार एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में भारतीय शेयर बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें अब भी बाजार के लिए एक चिंता बनी हुई हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि तेल कीमतों की दिशा को लेकर निवेशकों सावधानी से निवेश कर रहे है क्योंकि इसका असर महंगाई, आयात बिल और कंपनियों की लागत पर पड़ सकता है।


Download Android App
Download iOS App




