तेज प्रताप आज बिहार में फोड़ेंग बम, बताएंगे RJD के 5 जयचंदों के नाम, बोले- मेरा करियर खराब किया…

Summary :

Tej Pratap Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव आज बिहार की राजनीति में बड़ा बम फोड़ने वाले हैं होने वाला है। तेज प्रताप यादव आज अपनी पार्टी के जयचंदों का पर्दाफाश करने वाले हैं। तेज प्रताप कई बार राजद के जयचंदों पर पार्टी तोड़ने और षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वे आज उनकी पार्टी के पांच जयचंदों (RJD Jaichand) के नाम का पर्दाफाश करने वाले हैं। Tej Pratap Yadav: पांच जयचंदों का होगा पर्दाफाश…

Tej Pratap Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव आज बिहार की राजनीति में बड़ा बम फोड़ने वाले हैं होने वाला है। तेज प्रताप यादव आज अपनी पार्टी के जयचंदों का पर्दाफाश करने वाले हैं। तेज प्रताप कई बार राजद के जयचंदों पर पार्टी तोड़ने और षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वे आज उनकी पार्टी के पांच जयचंदों (RJD Jaichand) के नाम का पर्दाफाश करने वाले हैं।

Tej Pratap Yadav: पांच जयचंदों का होगा पर्दाफाश

तेज प्रताप ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे राजनैतिक जीवन को पांच परिवार के लोगों ने मिलकर और बृहद रूप से षडयंत्र कर समाप्त करने की कोशिश किया। मैने अपने दस वर्षों से अधिक राजनीतिक जीवन में किसी के प्रति कभी गलत नहीं किया, कभी भी किसी के प्रति कोई षडयंत्र नहीं किया। लेकिन इन पांच परिवार के लोगों के द्वारा मेरे राजनैतिक और पारिवारिक जीवन को पूर्णरूप से समाप्त करने की पूरी कोशिश किया गया। कल मैं इन सभी पांच परिवार के लोगों का चेहरा और चरित्र दोनों जनता के सामने लाऊंगा। मैं कल इनके हरेक षडयंत्र का पर्दाफाश करने जा रहा हूं।”

Tej Pratap Party: तेज प्रताप ने बनाई अलग पार्टी

बता दें कि हाल ही में राजद प्रमुख लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी के साथ-साथ परिवार से भी निकालने का ऐलान किया था। तेज प्रताप के इस निष्कासन के पीछे की वजह अनुष्का यादव नाम की एक लड़की थी, जिसके साथ तेज प्रताप की तस्वीर सामने आने पर लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया था। इसके बाद से ही तेज प्रताप ने बागी रुख अपना लिया है।

बता दें तेज प्रताप ने महुआ से अगला विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। तेज प्रताप ने अब अपनी पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ भी बना ली है और इसके पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग में आवेदन कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पांच पार्टियों के साथ गठबंधन भी किया है।

Tejashwi Yadav को चेतावनी

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav

एक तरफ़, तेज प्रताप यादव राजद से नाराज़ लोगों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ़ उन्होंने अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को भी चेतावनी दी है। हाल ही में, तेज प्रताप ने बिहार में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव, दोनों की आलोचना भी की थी।

ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव की सोच नकारात्मक, वास्तविक मुद्दों की जानकारी नहीं : जीतन राम मांझी

Neha Singh