5.5 करोड़ विदेशियों को ट्रंप से खतरा! Visa में गड़बड़ी मिली तो अमेरिका से हो जाएंगे Out

Summary :

America Visa Verification: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही अप्रवासियों के खिलाफ सख्त हो गए हैं। उन्होंने सभी अवैध अप्रवासी लोगों को अमेरिका से निकालने का पूरा प्लान बना लिया है। पहले उन्होंने अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट कर दिया और अब उनकी नजर वीजा धारको पर है। डोनाल्ड ट्रंप अब अमेरिका में रह रहे 5.5 करोड़ विदेशियों नागरिकों के चेकिंग करा रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि आव्रजन नियमों का उल्लंघन करने वाले विदेशियों के वीज़ा रद्द किए जा सकें। America Visa Verification: डिपोर्ट कर दिए जाएंगे…

America Visa Verification: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही अप्रवासियों के खिलाफ सख्त हो गए हैं। उन्होंने सभी अवैध अप्रवासी लोगों को अमेरिका से निकालने का पूरा प्लान बना लिया है। पहले उन्होंने अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट कर दिया और अब उनकी नजर वीजा धारको पर है। डोनाल्ड ट्रंप अब अमेरिका में रह रहे 5.5 करोड़ विदेशियों नागरिकों के चेकिंग करा रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि आव्रजन नियमों का उल्लंघन करने वाले विदेशियों के वीज़ा रद्द किए जा सकें।

America Visa Verification: डिपोर्ट कर दिए जाएंगे अवैध अप्रवासी

कों की लगातार जांच की जाती है। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर उनका वीज़ा रद्द कर दिया जाएगा और उन्हें उनके देश वापस भेज दिया जाएगा। वीज़ा धारकों को तब अयोग्य माना जाता है जब वे निर्धारित सीमा से अधिक समय तक अमेरिका में रहते हैं। वे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं, आपराधिक या आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होते हैं या किसी आतंकवादी संगठन को मदद प्रदान करते पाए जाते हैं।

America Visa Verification
America Visa Verification

American Visa Rules: वीज़ा नियम कड़े

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जनवरी में शपथ ली थी। तब से, ट्रम्प प्रशासन का ध्यान अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों, छात्रों और विज़िटर एक्सचेंज वीज़ा धारकों को निर्वासित करने पर रहा है। वीज़ा धारकों की यह समीक्षा प्रक्रिया लंबे समय तक जारी रहेगी। ट्रम्प प्रशासन लगातार वीज़ा आवेदकों पर प्रतिबंध लगा रहा है। इनमें सभी वीज़ा आवेदकों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार देना अनिवार्य करना भी शामिल है।

व्यावसायिक ट्रक चालकों पर भी प्रतिबंध

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का कहना है कि अमेरिका अब वाणिज्यिक ट्रक चालकों को श्रम वीज़ा जारी करना बंद कर देगा। यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सड़कों पर बड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर ट्रक चलाने वाले विदेशी चालकों की बढ़ती संख्या के कारण अमेरिकी लोगों की जान खतरे में है।

America Visa Verification
America Visa Verification

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में ट्रंप सरकार ने अमेरिका में ट्रक चालकों के लिए अंग्रेजी भाषा बोलना और पढ़ना अनिवार्य कर दिया था, क्योंकि कुछ घटनाओं में चालकों द्वारा सड़क के संकेतों को पढ़ने या अंग्रेजी बोलने में असमर्थता के कारण सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें- America Earthquake: भूकंप के शक्तिशाली झटके से दहली अमेरिका की धरती, 8.0 रही तीव्रता

Neha Singh