लोकसभा चुनाव अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। अब महज दो चरण बाकी हैं। ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है। आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। कोई भी पक्ष आरोप लगाने का मौका नहीं चूक रहा है। RJD के नेता तेजस्वी यादव के सरकार में आते ही फटाफट-फटाफट नौकरी देने के बयान पर जदयू ने शुक्रवार को पलटवार किया। जदयू के प्रवक्ता और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि NDA के पक्ष में माहौल चकाचक है, NDA ने जनधन खाता फटाफट-फटाफट खोला है।
- लोकसभा चुनाव अब अंतिम दौर में पहुंच गया है
- सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है
- कोई भी पक्ष आरोप लगाने का मौका नहीं चूक रहा है
- नीरज कुमार ने कहा कि NDA के पक्ष में माहौल चकाचक है
तेजस्वी यादव के बयान पर किया पलटवार
उन्होंने तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, एनडीए के पक्ष में माहौल है चकाचक-चकाचक-चकाचक, आपका परिवार जो राजनीतिक जमींदार है, वह नौकरी के नाम पर जमीन लेता रहा लपालप-लपालप-लपालप। 2019 में जनता ने आपको कर दिया था, राजनीतिक रूप से सफाचट-सफाचट-सफाचट, एनडीए ने जनधन खाता खोला फटाफट फटाफट।
इंडी गठबंधन को लेकर माहौल टनाटन- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने इंडी गठबंधन के पक्ष में माहौल बताते हुए कहा था, हर जाति और हर धर्म के लोग मेरी सभा में आ रहे हैं। इस बार इंडी गठबंधन को लेकर माहौल टनाटन है। सरकार आते ही लोगों को नौकरी मिलेगी फटाफट- फटाफट। महिलाओं के खाते में 1 लाख रुपए जाएगा खटाखट-खटाखट। बीजेपी होगी इस बार सफाचट-सफाचट और सफाचट। इंडी गठबंधन को वोट पड़े ठकाठक-ठकाठक। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि हमारा गठबंधन 300 का आंकड़ा पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आज का मुद्दा बेरोजगारी है। मैं कहता हूं कि तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हें नौकरी दूंगा। उन्होंने कहा कि लोग नौकरी को लेकर हमारे समर्थन में हैं। सभाओं में भी खूब भीड़ जुट रही है।


Download Android App
Download iOS App



