‘पहले से लिखी गई है स्क्रिप्ट’…’, पहलगाम हमले को लेकर ये क्या बोल गए RJD नेता

Summary :

पहलगाम हमले पर RJD नेता का विवादित बयान

पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकियों को सख्त सजा मिलेगी। वहीं, राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने इस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि इस घटना की पटकथा पहले से लिखी गई थी। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस आतंकी हमले में शामिल किसी भी आतंकी को बख्शने वाली नहीं है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अब राजनीति शुरू हो गई है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायती राज दिवस के मौके पर मधुबनी पहुंचे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस आतंकी हमले में शामिल किसी भी आतंकी को बख्शने वाली नहीं है। आतंकियों को कल्पना से परे सजा मिलेगी। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने उनके बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि इस घटना की पटकथा पहले से ही लिखी गयी थी।

RJD leader

घटना की स्क्रिप्ट पहले से तैयार की गई

पहलगाम हमले पर अपनी राय रखते हुए राजद नेता ने कहा ऐसा लग रहा है जैसे कि इस घटना की स्क्रिप्ट पहले से तैयार की गई हो। इस घटना से षड्यंत्र की बदबू आ रही है। बता दें कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम अटैक में 25 से अधिक हिंदू लोगों की हत्या की खबर है। जिससे देशभर में शोक की लहर है। लोगों के अंदर हत्यारों के लिए बदले की भावना है।

 मोदी का दो टूक

पीएम मोदी का दो टूक

आज बिहार के मधुबनी दौरे पर पीएम मोदी पहुंचे, जहां उन्होंने जनता के सामने भावुक होते हुए कहा, ‘पहलगाम के दोषियों को सबक सिखाने का समय आ गया है। आतंकवादियों को सबसे बड़ी सजा मिलेगी। “आतंकवादी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई, किसी ने अपना जीवन साथी। उनमें से कोई बंगाली बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती, कोई बिहार से था। आज कारगिल से कन्याकुमारी तक, सभी की मौत पर हमारा गुस्सा एक जैसा है।

26 जाने लेकर जश्न मना रहे पाकिस्तानी? PAK हाई कमीशन में केक ले जाते शख्स का Video Viral

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।