पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खाने में विषैला पदार्थ मिलाया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुर्सी के लालची लोगों की ओर से ऐसा किया जा रहा है।
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि जिन्हें जल्दी मुख्यमंत्री की कुर्सी चाहिए वे साजिश के तहत ऐसा करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जिस तरह की बात कर रहे हैं या बयान दे रहे हैं, उससे यह साफ है।
मांझी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार को परोसे जाने वाले भोजन की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग करता हूं। सीएम के आस-पास कुछ ऐसे लोग हैं, जो उनकी कुर्सी का लालच कर रहे हैं। सीएम ने जिस अपमानजनक तरीके से मुझे बात कही है, वह भूल गए कि मैं उम्र और राजनीतिक अनुभव में उनसे वरिष्ठ हूं। ये उनका मानसिक स्वास्थ्य खराब होने का संकेत है।


Download Android App
Download iOS App




