Upendra Kushwaha: उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाने के लिए एनडीए को दिया धन्यवाद

Summary :

Upendra Kushwaha: लोकसभा चुनाव में बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से चुनाव हार चुके राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए ने राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। Highlights उपेंद्र कुशवाहा बने राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए को दिया धन्यवाद उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की भी निंदा की  Upendra Kushwaha को बनाया गया राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा( Upendra Kushwaha) को राज्यसभा उम्मीदवार(Rajya Sabha candidate) बनने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि एनडीए ने उपेंद्र…

Upendra Kushwaha

Upendra Kushwaha: लोकसभा चुनाव में बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से चुनाव हार चुके राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए ने राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।

Highlights

  • उपेंद्र कुशवाहा बने राज्यसभा उम्मीदवार
  • उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए को दिया धन्यवाद
  • उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की भी निंदा की

 Upendra Kushwaha को बनाया गया राज्यसभा उम्मीदवार

उपेंद्र कुशवाहा( Upendra Kushwaha) को राज्यसभा उम्मीदवार(Rajya Sabha candidate) बनने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। इस पर एनडीए के सभी दलों ने अपनी सहमति दे दी है।

उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा को दी धन्यवाद

इस फैसले के बाद उपेंद्र कुशवाहा( Upendra Kushwaha) ने भारतीय जनता पार्टी के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar) को भी धन्यवाद दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए को धन्यवाद देते हुए कहा कि एनडीए ने सामूहिक रुप से फैसला लिया है। इसके लिए मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को और तमाम एनडीए गठबंधन के जो दूसरे नेता हैं, अमित शाह, जेपी नड्डा, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान को धन्यवाद देता हूं। ये सभी लोगों का सामूहिक निर्णय है।


उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की भी निंदा की

इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा( Upendra Kushwaha) ने सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की भी निंदा की। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। उनको कुछ तो बोलना ही है। उनके पास बोलने के लिए मैटेरियल नहीं है। उनको जो कोई अनर्गल बात बता देता है, वे वही बोल देते हैं। इस रूप में उनकी बात का कोई मतलब नहीं है।

बता दें कि जदयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी अलग पार्टी बनाई है। लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एनडीए के साथ गठबंधन किया। गठबंधन में आने के बाद लोकसभा चुनाव में उन्हें काराकाट सीट दी गई। लेकिन, वे चुनाव हार गए।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta