Bihar Election Live Update: बिहार में चार सीटों के लिए मतगणना जारी है. वोटिंग की प्रक्रिया को शुरू हुए तकरीबन 8 घंटे हो चुके है। डाले गये मतों के आंकड़ों को देखें तो बिहार से मिला जुला आंकड़ा सामने आ रहा।
Highlights:
- बिहार में 1 बजे तक डाले गये वोटों के आंकड़े सामने आये
- चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जमुई में सबसे ज्यादा और नवादा में सबसे कम डाले गये आंकड़े
- कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी
बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को चार संसदीय क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। पहले चरण में 76 .01 लाख से ज्यादा मतदाताओं के मतदान के लिए 7,903 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
बता दें, राज्य निर्वाचन विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य के चार संसदीय क्षेत्र औरंगाबाद, जमुई, नवादा और गया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान का कार्य सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ है।
दोपहर 1 बजे तक वोटिंग के आंकड़े
- जमुई में 34.25 प्रतिशत
- गया में 30.40 प्रतिशत
- औरंगाबाद में 33.99 प्रतिशत
- नवादा में 27.24 प्रतिशत
चार सीटों को मिलाकर कुल 32.41 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
गर्मी की वजह से कम डाले जा रहे वोट
निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दोपहर के कारण मतदाता कुछ कम निकल रहे हैं, लू कम होने के बाद मतदान की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। शाम को आखिरी घंटों में वोटिंग बढ़ सकती है। 41 डिग्री तापमान में भी लोग मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि तेज धूप और 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे पछुआ हवा के कारण दिन के 12:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई।


Download Android App
Download iOS App



