बिहार के नालंदा में एक दंपती के साथ लूटपाट और महिला के साथ गैंगरेप की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बदमाशों ने पति के विरोध करने पर उसकी पिटाई की और पचास हजार नकद और जेवर लूट लिए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश जारी है।
बिहार में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से एक के बाद एक भयानक अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। नालंदा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रविवार रात को बाइक सवार एक दंपती एकंगसराय स्थित अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की। इतना ही नहीं बदमाशों ने पति के सामने ही महिला का गैंगरेप किया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पति के विरोध करने पर की पिटाई
पूरा मामला नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवारों ने पति-पत्नी को घेर लिया। दोनों बदमाशों ने पहले महिला के पति के साथ मारपीट की। पचास हजार नकद के साथ उनके जेवर लूट लिए। महिला के पति ने विरोध किया तो उसे पीटा। इसके बाद बदमाशों ने पति के सामने महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़ित दंपति को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार को पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए गई तो उन पर भी हमला किया गया।
एक आरोपी गिरफ्तार
डीएसपी गोपाल कृष्ण और इस्लामपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस मामले में दुष्कर्म और लूट का मामला दर्ज किया गया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए महिला पुलिस की रक्षा में सरकारी अस्पताल भेजा गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह शोभा बिगहा गांव का रहने वाला कौशलेंद्र कुमार उर्फ सन्नी है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हमले में पुलिसकर्मी घायल
सोमवार रात जब पुलिस दूसरे आरोपी बबलू को गिरफ्तार करने के लिए जहनपुर गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस पर हुए हमले के बाद पूरा मामला सामने आया। हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस हमले के बाद पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को दबाने की कोशिश की और पीड़ित परिवार को चुप रहने को कहा गया।
Bihar: नालंदा में फिर एक बेटी की निर्मम हत्या, गांव के युवक से था प्रेम प्रसंग


Download Android App
Download iOS App



