Allu Arjun की फिल्म ‘Pushpa 2: The Rule’ इस दिन लगाएगी ‘फायर, रिलीज होने में बचे हैं सिर्फ इतने दिन

Summary :

फिल्म ‘Pushpa 2: The Rule’ दुनियाभर में थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म पहला भाग आधिकारिक रूप से लॉक हो गया है। पहला भाग दर्शकों को सीटों से बांधे रखने के लिए रोमांचक और थ्रिलिंग क्षणों से भरा होगा। अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपने शानदार अवतार में नजर आएंगे। पुष्पराज के रूप में उन्हें देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। 6 दिसंबर 2024 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘Pushpa 2: The Rule’ दुनियाभर में थिएटर्स में…

फिल्म ‘Pushpa 2: The Rule’ दुनियाभर में थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म पहला भाग आधिकारिक रूप से लॉक हो गया है। पहला भाग दर्शकों को सीटों से बांधे रखने के लिए रोमांचक और थ्रिलिंग क्षणों से भरा होगा। अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपने शानदार अवतार में नजर आएंगे। पुष्पराज के रूप में उन्हें देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। 6 दिसंबर 2024 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • फिल्म ‘Pushpa 2: The Rule’ दुनियाभर में थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है
  • पुष्पराज के रूप में उन्हें देखने के लिए फैंस बेकरार हैं
  • अब इस साल के अंत में ‘Pushpa 2: The Rule’ रिलीज के लिए तैयार है

रिलीज के लिए तैयार है ‘पुष्पा 2: द रूल’

साल 2024 भारतीय सिनेमा के लिए ऐसा साल साबित हुआ है। बीते साल की तुलना में इस साल कई फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। अब इस साल के अंत में ‘Pushpa 2: The Rule’ रिलीज के लिए तैयार है। दर्शकों और प्रशंसकों के लिए इस फिल्म में काफी कुछ होने वाला है। फिल्म के गाने, पोस्ट, टीजर और कई झलकियां पहले ही सामने आ चुके हैं, जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी पुष्पा 2 का क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में ‘सूसेकी’ ट्रैक ने यूट्यूब पर 250 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं, जो फिल्म के प्रति प्रशंसकों की अपार प्यार और प्रशंसा को दर्शाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

मेकर्स ने किया वादा

मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पुष्पा 2 द रूल का पहला भाग पूरी तरह से तैयार है, भरपूर है और आग से भरा हुआ है। इतिहास बनते देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि पुष्पा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाला है। वह भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय शुरू करेंगा। सिनेमा में पुष्पा 2: द रूल 6 दिसंबर 2024 को।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

‘पुष्पा 2: द रूल’ को सुकुमार द्वारा निर्देशित किया गया है और मिथ्री मूवी मेकर्स द्वारा फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत टी-सीरीज द्वारा दिया गया है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।