‘Kaun Banega Crorepati(KBC)’ के 17वें सीजन को फिर से होस्ट करेंगे Amitabh Bachchan

Summary :

‘Kaun Banega Crorepati’ के 17वें सीजन में अमिताभ बच्चन की वापसी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अपकमिंग सीजन को भी होस्ट करेंगे। बिग बी ने खुद इसकी पुष्टि की है। अमिताभ बच्चन ने यह घोषणा उस समय की है, जब ऐसी अफवाहें चली थीं कि वह (अमिताभ) शो को छोड़ सकते हैं। बीते 12 मार्च को मेकर्स ने अमिताभ का एक भावनात्मक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से कहा था कि मैं अगले सीजन में आपसे मिलूंगा।

मेकर्स ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो में बिग बी को हिंदी में अपना आभार व्यक्त करते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा, “हर दौर की शुरुआत में एक सोच है, जो मन में आती है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी वह प्यार, वह साथ, वह अपनापन आप सभी की आंखों में देखने को मिलता है या नहीं। और हर दौर के अंत तक सच यही बन जाता है कि इस खेल ने, इस मंच ने और मैंने जितना चाहा है उससे कहीं ज्यादा मुझे मिला है, और लगातार मिलता रहता है। हमारी उम्मीद है कि यही चाह इसी तरह बनी रहे और कभी न टूटे।”

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, “जाते-जाते मैं आपसे बस यही कहना चाहता हूं कि अगर हमारी कोशिशों ने किसी की भी जिंदगी को जरा सा भी छुआ है, या यहां बोले गए शब्दों ने कोई उम्मीद जगाई है, तो मैं समझूंगा कि हमारी 25 वर्षों की जो साधना थी वह सफल हुई। तो देवी जी और सज्जनों, मैं आपसे अब अगले दौर में मिलूंगा। आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखिए, अपने सपनों को जिंदा रखिए। न रुकिए, न झुकिए, आप जहां हैं जैसे हैं अनमोल हैं, मेरे प्रिय हैं और मेरे अपने हैं। फिर मिलते हैं आपसे, तब तक मैं अमिताभ बच्चन इस दौर के लिए, इस मंच से आखिरी बार कहने जा रहा हूं, शुभरात्रि।”

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।