Happy Dhanteras 2023: वह त्योहार है जो रोशनी के पर्व कहे जाने वाले दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जो धन और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन लोग दिव्यता और समृद्धि के लिए अपने घरों को साफ करते हैं और दीयों और रंगोली से सजाते हैं। इसके अलावा, मुख्य परंपरा के अनुसार लोग इस दिन सोना, चांदी और अन्य धातुओं को खरीदते हैं। इस साल धनतेरस पूरे देश में 10 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सितारों ने अपने फैंस को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं। चलिए जानते हैं किन-किन सेलेब्स ने अपने प्रशंसकों को कहा ‘हैप्पी धनतेरस’…
अनुपम खेर ने लिखा ये खास मैसेज
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा ‘आप सभी को धनतेरस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं’।
View this post on Instagram
हेमा मालिनी ने भी दी शुभकामनाएं
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा ‘पूरे देश में और विदेशों में भारतीय प्रवासियों के बीच दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें पूरा देश उत्साह और उमंग के साथ भाग लेता है’।
View this post on Instagram
जान्हवी कपूर
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली जान्हवी कपूर ने अपने फैंस को धनतेरस की बधाई देते हुए अपनी और बहन खुशी कपूर की कुछ तस्वीरें साझा की। इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए जान्हवी कपूर ने लिखा, ‘शुभ धनतेरस!
View this post on Instagram
सलमान खान और कटरीना कैफ
अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे सलमान खान और कटरीना कैफ ने भी फैंस को दिवाली के पांच दिनों के त्योहार के शुभारंभ की बधाई दी।। कटरीना और सलमान ने लिखा, ‘शुभ दीपावली, टाइगर3 इस रविवार, 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।’
View this post on Instagram
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीर साझा कर फैंस को ‘शुभ धनतेरस’ कहा। तस्वीर में भूमि एथनिक आटफिट पहनकर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।
मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





