Bigg Boss 19 में इस रूमर्ड कंटेस्टेंट की एंट्री पक्की? खुद दिया हिंट….

Summary :

सलमान खान (Salman Khan) का बहुचर्चित शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह है एक बेहद दिलचस्प नाम – अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) उर्फ Rebel Kid। सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल हो रही खबरों में दावा किया जा रहा है कि अपूर्वा (Apoorva) इस सीजन की कंफर्म कंटेस्टेंट बन सकती हैं। हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके बयान – “अगर अच्छे पैसे मिलेतो क्यों नहीं?” ने रहस्य को और गहरा कर दिया है। क्या वाकई अपूर्वा बिग बॉस (Bigg Boss) के घर…

सलमान खान (Salman Khan) का बहुचर्चित शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह है एक बेहद दिलचस्प नाम – अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) उर्फ Rebel Kid। सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल हो रही खबरों में दावा किया जा रहा है कि अपूर्वा (Apoorva) इस सीजन की कंफर्म कंटेस्टेंट बन सकती हैं। हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके बयान – “अगर अच्छे पैसे मिलेतो क्यों नहीं?” ने रहस्य को और गहरा कर दिया है। क्या वाकई अपूर्वा बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में कदम रखेंगी? क्या उनके आने से घर में शुरू होगी एक नई ‘Rebellion’?  क्या यह सीजन उनके नाम हो जाएगा? साथ ही, शो के प्रीमियर (Premiere ) की संभावित तारीख 3 अगस्त ( 3 August) भी लगातार चर्चा में है। इस सस्पेंस से पर्दा कब उठेगा, इसका इंतज़ार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। Bigg Boss 19… अबकी बार कहानी कुछ अलग होगी!

Apoorva Mukhija
अपूर्व की एंट्री से पलटेगा गेम


अपूर्वा मुखीजा  हो सकती हैं कंफर्म कंटेस्टेंट?

बिग बॉस 19 से जुड़ी सबसे बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई हैं सोशल मीडिया सेंसेशन और डिजिटल क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा, जिन्हें ‘Rebel Kid’ के नाम से जाना जाता है। हाल ही में एक मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि अपूर्वा शो के लिए लगभग कंफर्म कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब अपूर्वा से बिग बॉस में एंट्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा –“कभी ना नहीं कहना… और अगर मुझे अच्छे पैसे मिलेंगे तो क्यों नहीं?” इस जवाब के बाद से उनके फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स लगातार कयास लगा रहे हैं कि वे शो में जरूर नजर आएंगी।

Apoorva Mukhija
सोशल मीडिया पर अपूर्वा का जलवा

सोशल मीडिया पर छाया  जलवा

बिग बॉस से जुड़ी यह खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन जबरदस्त रहा।एक यूज़र ने कमेंट किया – “मैं एक विनर को देख रहा हूं!” दूसरे ने लिखा – “अपूर्वा तो आग लगा देगी!”वहीं एक और यूज़र ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा – “अब आएगा ना मजा!” ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि Rebel Kid का बिग बॉस में आना दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज़ हो सकता है।

Salman Khan
इस बार होगा और भी धमाकेदार


शो के प्रीमियर की तारीख पर भी बनी चर्चा

बिग बॉस 19 के प्रीमियर को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि शो 3 अगस्त 2025 से ऑनएयर हो सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। फैंस बेसब्री से उस दिन का इंतज़ार कर रहे हैं जब सलमान खान फिर से मंच संभालेंगे और अपने अंदाज में कंटेस्टेंट्स का स्वागत करेंगे।


क्या नया लेकर आएगा बिग बॉस 19?

इस बार शो में न केवल विवादों की चटपटी कहानी होगी, बल्कि कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया स्टार्स और यंग पर्सनैलिटीज को भी मौका दिया जा सकता है। यही वजह है कि अपूर्वा जैसी फायरब्रांड शख्सियत का नाम सामने आना काफी दिलचस्प माना जा रहा है।

 

बिग बॉस के घर में पलटेगा गेम


फैंस की बड़ी उत्सुकता

सलमान खान का शो बिग बॉस हर बार अपनी नाटकीयता, मनोरंजन और विवादों के चलते चर्चा में रहता है। इस बार भी बिग बॉस 19 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। अपूर्वा मुखीजा जैसे कंटेस्टेंट की संभावित एंट्री ने शो को लेकर फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। अब देखना ये है कि क्या वाकई अपूर्वा बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगी और क्या ये सीजन पिछले सभी सीजन से ज्यादा धमाकेदार होगा? इसका जवाब जल्द ही मिलेगा!

Tamanna Choudhary