कार्तिक आर्यन से मिलने पहुंचा जबरा फैन, साइकिल से किया 1000 किलोमीटर का सफर तय

Summary :

कार्तिक आर्यन उन कुछ स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने शानदार काम, किरदार और अपने अच्छे व्यक्तित्व की बदौलत अपने फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाए हुए है। कार्तिक आर्यन के फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं और जब भी एक्टर को स्पॉट किया जाता है तो हमेशा देखने को मिलता है कि उनके फैंस उनपर जान छिड़कते है। वहीं हाल ही में जो हुआ वो हर एक्टर के लिए एक सपने जैसा होता है। कार्तिक से मिलने के लिए झांसी से उनका एक फैन अपनी साइकिल से मुंबई पहुंच गया। सोशल मीडिया पर एक्टर का उनके…

कार्तिक आर्यन उन कुछ स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने शानदार काम, किरदार और अपने अच्छे व्यक्तित्व की बदौलत अपने फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाए हुए है। कार्तिक आर्यन के फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं और जब भी एक्टर को स्पॉट किया जाता है तो हमेशा देखने को मिलता है कि उनके फैंस उनपर जान छिड़कते है। वहीं हाल ही में जो हुआ वो हर एक्टर के लिए एक सपने जैसा होता है। कार्तिक से मिलने के लिए झांसी से उनका एक फैन अपनी साइकिल से मुंबई पहुंच गया। सोशल मीडिया पर एक्टर का उनके फैन के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

  • कार्तिक से मिलने के लिए झांसी से उनका एक फैन अपनी साइकिल से मुंबई पहुंच गया
  • सोशल मीडिया पर एक्टर का उनके फैन के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

कार्तिक आर्यन का जबरा फैन

हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 से हर किसी के दिल पर राज करने वाले कार्तिक आर्यन के चाहने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। ऐसे में फिलहाल जो कार्तिक का फैन सामने आया है, उसने अभिनेता के लिए अपने प्यार और दिवानगी से हर किसी को शॉक्ड कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

नेटिजन्स ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ

वीडियो के कमेंट बॉक्स में कार्तिक आर्यन के फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है। नेटिजन्स एक्टर के फैन और जिस तरह से कार्तिक ने उसके लिए समय निकाला उसकी सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अपने फैन को सम्मान के साथ समय देना बहुत बड़ी बात है’ एक ने लिखा, ‘आप सच में अपने दोस्तों से बहुत प्यार करते हो’

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन आखिरी बार ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आए थे। उनके पास पाइपलाइन में ‘चंदू चैंपियन’ और  ‘आशिकी 3’ हैं। फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ में कार्तिक भारतीय सेना के एक जवान की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ के तीसरे पार्ट ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाले हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।