Don 3 से बाहर हुईं Kiara Advani, अब Ranveer Singh संग नजर आएंगी बॉलीवुड की ये हसीना

Summary :

रणवीर संग डॉन 3 में दिख सकती हैं कृति सेनन

फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी की जगह कृति सेनन को फीमेल लीड के रूप में कास्ट किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कृति को एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस के बाहर देखा गया, जिससे फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन #KritiForDon3 ट्रेंड कर रहा है।

फरहान अख्तर की मच अवेटेड फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर इन दिनों लगातार चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म की हर छोटी-बड़ी अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणवीर सिंह के डॉन बनने के बाद अब इस फिल्म की फीमेल लीड को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। पहले इस रोल के लिए कियारा आडवाणी का नाम सामने आया था, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो के मुताबिक, कृति सेनन इस पॉपुलर फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बन सकती हैं।

Don 3 - Kriti Senon

कृति सेनन का वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कृति सेनन को फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के मुंबई स्थित ऑफिस के बाहर देखा गया। इस वीडियो ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। जैसे ही वीडियो सामने आया, फैंस ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि शायद कृति सेनन को ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह के अपोजिट कास्ट किया गया है। हालांकि, अभी तक न तो फिल्म की टीम और न ही कृति सेनन की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है, लेकिन इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर #KritiForDon3 ट्रेंड करने लगा है।

Don 3 - Kriti Senon

कियारा ने फिल्म से किया किनारा

पहले ऐसी खबरें थीं कि डॉन 3 में फीमेल लीड के तौर पर कियारा आडवाणी नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा अपनी प्रेग्नेंसी के खास पल का आनंद ले रही हैं और शायद यही वजह है कि उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया है। इसी बीच कृति सेनन का नाम चर्चा में आना यह संकेत देता है कि शायद मेकर्स अब इस किरदार के लिए कृति को पसंद कर रहे हैं।

Don 3 - Kriti Senon

कृति सेनन के एक करीबी सूत्र ने बताया कि फिलहाल कृति अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन इसके बाद वह एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगी, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। माना जा रहा है कि यह ‘डॉन 3’ ही हो सकती है।

Don 3 - Kriti Senon

रणवीर सिंह होंगे नए डॉन

डॉन 3 को लेकर पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि यह फिल्म सितंबर 2025 में फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में पेश किया जाएगा। यह किरदार पहले अमिताभ बच्चन और फिर शाहरुख खान निभा चुके हैं। रणवीर के इस किरदार को लेकर जहां एक तरफ उत्साह है, वहीं कुछ आलोचना भी हुई थी, लेकिन अब फैंस फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी को लेकर और ज्यादा उत्सुक हैं।

Don 3 - Kriti Senon

विक्रांत मैसी की एंट्री

इस फिल्म में एक और नाम चर्चा में है और वो है विक्रांत मैसी का। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रांत इस फिल्म में एक अहम भूमिका में नजर आएंगे और जल्द ही उनका पहला शूटिंग शेड्यूल शुरू होने वाला है। हालांकि, उनके किरदार को लेकर अभी पर्दा नहीं उठाया गया है।

Don 3 - Kriti Senon

क्या कृति बनेगी डॉन गर्ल

कृति सेनन की दमदार परफॉर्मेंस और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए फैंस उन्हें डॉन 3 में देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। अगर कृति वाकई इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो यह उनके करियर के लिए एक और बड़ा माइलस्टोन साबित हो सकता है। अब देखना यह होगा कि मेकर्स कब इस बात की पुष्टि करते हैं कि रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 की डॉन गर्ल कौन होगी, कृति सेनन या कोई और? फैंस को इस राज से पर्दा उठने का बेसब्री से इंतजार है।

Yashika Jandwani