Ekta Kapoor के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की आखिर क्यों टली लॉन्चिंग डेट, जानें अब कब होगा प्रीमियर?

Summary :

टीवी की सबसे आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) अब अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है, लेकिन फैंस को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। पहले जहां शो 3 जुलाई 2025 को ऑन एयर होने की खबरों के साथ चर्चा में था। वहीं अब इसकी लॉन्चिंग डेट को टाल दिया गया है। लेकिन एकता कपूर (Ekta Kapoor) शो के स्ट्रीमिंग को क्यों टाल दिया गया है और अब इसकी लॉन्चिंग कब होगी चलिए जानते है. क्यों टली शो की डेट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी…

kyunki saas bhi kabhi bahu thi season 2

टीवी की सबसे आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) अब अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है, लेकिन फैंस को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। पहले जहां शो 3 जुलाई 2025 को ऑन एयर होने की खबरों के साथ चर्चा में था। वहीं अब इसकी लॉन्चिंग डेट को टाल दिया गया है। लेकिन एकता कपूर (Ekta Kapoor) शो के स्ट्रीमिंग को क्यों टाल दिया गया है और अब इसकी लॉन्चिंग कब होगी चलिए जानते है.

क्यों टली शो की डेट

शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) की लॉन्चिंग को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था लेकिन अब इसकी लॉन्च डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले इसे 3 जुलाई 2025, यानी शो की 25वीं सालगिराह के मौके पर प्रीमियर किया जाना था, लेकिन अब फैंस को इंतजार करना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, एकता कपूर इस आइकॉनिक शो की वापसी को परफेक्शन के साथ दिखाना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने सेट में कुछ बदलाव करने का फैसला लिया है।

ekta kapoor 1

शो के एक्टर अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay), जो मिहिर विरानी के रूप में वापसी कर आएंगे उन्होंने कन्फर्म किया कि सेट को दोबारा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “स्क्रीन पर रंगों और डिजाइन का जो बैलेंस चाहिए था, वो अभी नहीं था। एकता जानती हैं कि उन्हें क्या चाहिए और वह कुछ भी अधूरा नहीं छोड़तीं।”

कब होगी स्ट्रीमिंग

यहीं वजह है कि अब शो स्ट्रीमिंग अब 3 जुलाई को नहीं होगी, लेकिन इसी दिन मुहूर्त शॉट की शूटिंग की जाएगी। इस बारे में बात करते हुए अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) ने कहा, “यह तारीख हमारे लिए बेहद खास है। पुराने शो की 25वीं सालगिरह पर शूटिंग की शुरुआत करना एक इमोशनल पल को जोड़ता है।” बता दें इस बार के सीजन में अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी की जोड़ी फिर से लौट रही है। इस ऑनस्क्रीन जोड़ी को 2000 के दशक में दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।

amar upadhyay

अमर ने बताया कि जब उन्होंने स्मृति से मुलाकात की, तो ऐसा लगा जैसे वक्त वही थम गया हो। उन्होंने कहा, “हम वहीं से शुरू कर रहे हैं जहां से छोड़ा था। वही सहजता, वही ऊर्जा, बस इस बार कहानी नई है और जोश भी नया है।” इसी के साथ शो के पुराने स्टारकस्ट को याद करके अमर कौशिक भावुक हो गए। उन्होंने खासतौर पर बा यानी सुधा शिवपुरी को याद करते हुए कहा, “वो शो की जान थीं। अब वो हमारे बीच नहीं हैं, तो एक खालीपन तो जरूर महसूस होने वाला है।”

फैंस को करना होगा इंतज़ार

फिलहाल शो लॉन्च की नई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन यह साफ है कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) और बालाजी टेलीफिल्म्स इस शो को उतनी ही भव्यता और संवेदनशीलता के साथ पेश करना चाहते हैं जितनी इसकी विरासत है। फैंस को अब थोड़ा और इंतजार जरूर करना पड़ेगा, लेकिन यह इंतजार एक शानदार वापसी लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें: बुरे फंसे पॉपुलर कपल Kunal Verma-Puja Banerjee, फिल्म मेकर की किडनैपिंग मामले में दर्ज हुई FIR!

Yashika Jandwani