Ramayana Movie Controversy: ‘Ramayana’ में मां सीता को युद्ध करता देख भड़के लोग, Nitesh Tiwari ने बताई सीन के पीछे की वजह

Summary :

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' इन दिनों अपने एक खास सीन को लेकर चर्चा में है, जिसमें माता सीता (साई पल्लवी) को दानवों से मुकाबला करते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर दर्शक बंटे हुए हैं, जहां कुछ लोग इसे शास्त्रों के उलट बता रहे हैं, वहीं मेकर्स का तर्क है कि इसे 'अद्भुत रामायण' की इंस्पिरेशन से जोड़ा गया है।

बॉलीवुड की आने वाली बड़ी फिल्मों में शामिल ‘रामायणम्’ इन दिनों काफी चर्चा में है। रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी मां सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी एक्साइटेड है, लेकिन अब इसका एक सीन विवाद की वजह बन गया है।

दरअसल, फिल्म में मां सीता को भगवान राम के साथ राक्षसों से लड़ते हुए दिखाया गया है। इस सीन को देखने के बाद कुछ लोग नाराजगी जता रहे हैं। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी इस पर अपनी बात रखी है और बताया है कि उन्होंने सीता के इस रूप को दिखाने के लिए किससे प्रेरणा ली है।

मां सीता को युद्ध करते देख नाराज हुए दर्शक, सोशल मीडिया पर उठे सवाल


फिल्म ‘रामायण’ के एक सीन में साई पल्लवी को मां सीता के रूप में भगवान राम के साथ राक्षसों से मुकाबला करते दिखाया गया है। इस सीन के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि रामायण में ऐसा कोई सीन नहीं है, जहां मां सीता भगवान राम के साथ मिलकर राक्षसों से लड़ती दिखाई देती हों।

लोगों ने इस सीन पर सवाल उठाते हुए कहा कि खर और दूषण के साथ आए राक्षसों की सेना का सामना भगवान राम ने अकेले किया था। ऐसे में फिल्म में सीता को भी युद्ध करते दिखाना कहानी में बदलाव करने जैसा है। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि धार्मिक कहानियों को पर्दे पर दिखाते समय मेकर्स को खास सावधानी रखनी चाहिए, ताकि दर्शकों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

दरअसल, रामायण से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। यही वजह है कि जब भी इस महाकाव्य पर कोई फिल्म या सीरियल बनता है, तो दर्शक उसके हर किरदार और कहानी को लेकर काफी ध्यान देते हैं।

नितेश तिवारी ने दिया जवाब, बोले- सीता के किरदार में दिखेगा योद्धा वाला रूप

Ranbir Kapoor as Lord Ram Ramayana
Ranbir Kapoor as Lord Ram Ramayana ( Source: Social Media)

इस विवाद पर फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपनी बात रखी है। हाल ही में लॉस एंजिल्स में फिल्म के प्रीमियर के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म में कुछ किरदारों को दिखाने के लिए थोड़े बदलाव किए गए हैं, लेकिन कुछ किरदार ऐसे हैं जिनसे छेड़छाड़ नहीं की जा सकती, लेकिन कुछ ऐसे पात्र हैं जिनके साथ किसी तरह की छूट नहीं ली जा सकती।

नितेश तिवारी के मुताबिक, भगवान राम का किरदार फिल्म में उसी दिव्य रूप में दिखाया गया है, जिसे लोग सदियों से जानते और मानते आए हैं। वहीं, मां सीता के किरदार में उनका एक अलग पहलू भी दिखाने की कोशिश की गई है।

डायरेक्टर ने कहा कि मां सीता के अंदर एक योद्धा वाला रूप भी देखने को मिलता है। इसी पहलू को पर्दे पर उतारने के लिए उन्होंने एक खास ग्रंथ से प्रेरणा ली है। उनका मानना है कि इससे सीता के किरदार को एक नया रूप मिलता है और दर्शक उनके व्यक्तित्व का एक अलग और मजबूत अंदाज देख पाएंगे।

‘अद्भुत रामायण’ से लिया आइडिया, फिल्म में दिखेगा सीता का अलग अंदाज

Sai Pallavi Maa Sita
Sai Pallavi Maa Sita ( Source: Social Media)

नितेश तिवारी ने बताया कि मां सीता को एक योद्धा राजकुमारी के रूप में दिखाने का विचार ‘अद्भुत रामायण’ से लिया गया है। यानी मेकर्स ने सीता के किरदार को केवल एक ही रूप में दिखाने के बजाय उनके साहसी और मजबूत पक्ष को भी सामने लाने की कोशिश की है।

फिल्ममेकर का कहना है कि कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करते समय कुछ रचनात्मक आजादी ली गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि भगवान राम के दिव्य स्वरूप को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मां सीता को युद्ध करते हुए दिखाने वाले इस सीन पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी फ़ीडबैक दे रहे हैं। एक्स (Twitter) पर एक यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, ”मां सीता ने कब से लड़ना शुरू कर दिया और रामायण का यह कौन-सा सीन है?” यूजर ने आगे कहा कि फिल्म में पहले ही कई ऐसे सीन दिखाए जा रहे हैं, जो रामायण की पारंपरिक कहानी से अलग लगते हैं।

अब मां सीता को भी एक्शन मोड में दिखाया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने इस बार रामायण की कहानी में जरूरत से ज्यादा बदलाव कर दिए हैं। इस पोस्ट के बाद एक बार फिर फिल्म में दिखाई जाने वाली कहानी और किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शक मां सीता के इस नए अंदाज को किस तरह एक्सेप्ट करते हैं। फिलहाल, इस एक सीन ने फिल्म को लेकर चर्चा और बहस दोनों बढ़ा दी हैं। जहां कुछ लोग इसे किरदार को नए तरीके से पेश करने की कोशिश मान रहे हैं, वहीं कुछ दर्शक रामायण की पारंपरिक कहानी से छेड़छाड़ के पक्ष में नहीं हैं।

Read More: Ramayana BO Collection: ओपनिंग डे पर ‘Ramayana: Part 1’ का महा-धमाका, लेकिन..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।