बुरे फंसे साउथ सुपरस्टार Mahesh Babu, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने भेजा समन

Summary :

रियल एस्टेट कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में महेश बाबू को ED का समन

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने समन भेजा है। उन्हें 27 अप्रैल को हैदराबाद स्थित ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है। यह मामला रियल एस्टेट कंपनी साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप से जुड़ा है। महेश बाबू पर इन कंपनियों के प्रमोशन के लिए 5.9 करोड़ रुपये लेने का आरोप है, जिसमें से 2.5 करोड़ रुपये नकद में दिए गए थे।

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा है। बता दें एक्टर को 27 अप्रैल को हैदराबाद स्थित ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है। जैसे ही ये खबर सामने आई, फैंस के बीच हलचल मच गई और सभी जानना चाह रहे हैं कि आखिर महेश बाबू किस मामले में ईडी के रडार पर आ गए हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह मामला रियल एस्टेट कंपनी से जुड़ा है. ईडी ने यह समन हैदराबाद की एक रियल एस्टेट कंपनी साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में भेजा है। महेश बाबू इन कंपनियों द्वारा प्रमोट किए जा रहे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन में शामिल थे। इसी वजह से उन्हें जांच के दायरे में लिया गया है।

Mahesh Babu

कंपनी से लिए 5.9 करोड़

सूत्रों की मानें तो, महेश बाबू को एक विज्ञापन अभियान (Advertising Campaign) के तहत कुल 5.9 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। इसमें से 3.4 करोड़ रुपये तो बैंकिंग चैनल्स के माध्यम से दिए गए, लेकिन बाकी 2.5 करोड़ रुपये नकद में दिए जाने का आरोप है। अब ईडी इस नकद लेनदेन की जांच कर रही है कि कहीं इसमें कोई वित्तीय अनियमितता तो नहीं हुई है।

हालांकि, अभी तक महेश बाबू या उनकी टीम की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की नजरे इसी ओर है कि क्या एक्टर 27 अप्रैल को ईडी ऑफिस में हाजिर होते हैं और वे इस मसले पर क्या सफाई देते हैं।

Mahesh Babu ने सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया नया बीयर्ड लुक, इस फिल्म के लिए एक्टर ने तोड़ी अपनी कसम

SSMB 28 की शूटिंग में व्यस्त

जहां एक ओर महेश बाबू कानूनी इस मसले में घिरे नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे अपने अपकमिंग फिल्मी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी व्यस्त है। फिलहाल वह अपनी फिल्म SSMB 28 की शूटिंग में जुटे हैं। इस फिल्म का निर्देशन भारत के फेमस फिल्ममेकर एस. एस. राजामौली कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी, जो फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर अपनी जगह बना चुकी है। फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज़ बना हुआ है और फैंस बेसब्री से इस प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Mahesh Babu

बता दें, महेश बाबू के फैंस इस खबर से जरूर हैरान हैं, लेकिन उन्हें अपने फेवरेट स्टार पर भरोसा भी है। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने उम्मीद जताई है कि यह केवल एक रूटीन जांच है और महेश बाबू बेगुनाह साबित होंगे। अब सभी की नजरें 27 अप्रैल पर टिकी हैं, जब एक्टर ईडी के सामने पेश हो सकते हैं।

Yashika Jandwani